फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain news : Cyber giant Trishneet reached the court of Mahakaal

Ujjain News: महाकाल के दरबार पहुंचे सायबर दिग्गज त्रिशनित, दो घंटे लाइन में लगकर किए दर्शन

Fri, 14 Jun 2024 05:29 PM IST
उज्जैन ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
ujjain news : Cyber giant Trishneet reached the court of Mahakaal
महाकाल के दर्शन करने पहुंचे त्रिशनित - फोटो : सोशल मीडिया
सायबर एक्सपर्ट और टीएसी सिक्योरिटी के फाउंडर व सीईओ त्रिशनित अरोड़ा इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वे इंदौर स्थित सेज यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में व्याख्यान देने पहुंचे थे। लेकिन मध्यप्रदेश की जमीन पर कदम रखते ही त्रिशनित ने सबसे पहले बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने का फैसला किया और रात 1:30 बजे ही उज्जैन पहुंच गए। ना कोई वीवीआईपी आवभगत न विशेष व्यवस्था, त्रिशनित आम लोगों के साथ ही कतार में लग गए और करीब ढाई घंटे के बाद उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए।
विज्ञापन


उनका बाबा महाकाल में ऐसा अटूट विश्वास है कि महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए वे आम लोगों की तरह दो घंटे कतार में लगकर सुबह 4 बजे तड़के भस्म आरती में शामिल हुए और भगवान महाकाल का दर्शन किया और महाकाल बाबा के सामने नतमस्तक हो गए। त्रिशनित अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें अपार शांति और शक्ति की अनुभूति हुई। भस्म आरती का दर्शन करना उनके लिए एक विशेष और आध्यात्मिक अनुभव था। इस मौके पर त्रिशनित ने मंदिर के पुजारियों और अन्य भक्तों से भी बातचीत की और महाकाल की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें एक नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है, जो उन्हें अपने कार्य में और भी उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायता करेगी।
विज्ञापन


दुनियाभर में काम करते हैं त्रिशनित
बता दें त्रिशनित अरोड़ा लुधियाना के रहने वाले हैं, एक स्कूल ड्रॉपआउट हैं। उन्होंने आठवीं और फिर 12वीं कक्षा में स्कूल छोड़ दिया था। हालांकि तकनीक के क्षेत्र में त्रिशनित हमेशा से ही आगे बढ़ते रहे। साल 2013 में, मात्र 19 साल की उम्र में, त्रिशनीत ने टीएसी सिक्योरिटी की स्थापना की। आज त्रिशनित अरोड़ा की यह कंपनी देश में रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर यूपीए और अमेरिकी सरकार तक के लिए काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed