फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Baba Mahakal dressed as Lord Ganesha in Bhasmarti

Ujjain: बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में दिए दर्शन, भस्मारती में उठी जय जय श्री महाकाल और जय श्री गणेश की गूंज

Sat, 15 Jun 2024 08:11 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 15 Jun 2024 08:11 AM IST
सार

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि नवमी तिथि व शनिवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान शिव के मस्तक पर त्रिपुंड बनाया गया और उन्हें श्री गणेश के स्वरूप में सजाया गया। जिसे सभी श्रद्धालु देखते रह गए।

विज्ञापन
Ujjain News: Baba Mahakal dressed as Lord Ganesha in Bhasmarti
घर बैठे करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई। 

विज्ञापन


आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि नवमी तिथि व शनिवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान शिव के मस्तक पर त्रिपुंड बनाया गया और उन्हें श्री गणेश के स्वरूप में सजाया गया। जिसे सभी श्रद्धालु देखते रह गए। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर में जय श्री महाकाल और जय श्री गणेश की गूंज से गुंजायमान हो गया। 
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर मे भेट की व्हील चेयर
मुंबई से आए श्रद्धालु पराग ठक्कर जो कि इजी केअर कंपनी के चैयरमैन भी हैं, श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन के लिए मंदिर पधारे। उन्होने श्री महाकाल महालोक का भ्रमण भी किया। मंदिर अधिकारी आर के तिवारी ने  बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में निशक्तजनों को निशुल्क व्हीलचेयर से न सिर्फ दर्शन कराए जाते हैं बल्कि मंदिर की ओर से व्हीलचेयर चालक के साथ ही निशक्त जन श्रद्धालु के साथ एक केअर टेकर को भी जाने की अनुमति रहती है। इससे ठक्कर बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने मुंबई पंहुचकर उच्च गुणवत्ता की पांच व्हीलचेयर मंदिर भिजवाई, जो उनके प्रतिनिधि हनिराम सिंघानिया द्वारा मंदिर को सौंपी गई। मंदरि के  सहायक प्राशसनिक अधिकारी आरके तिवारी ने उन्हें विधिवत रसीद प्रदान की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed