फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   ujjain news : Baba Mahakal adorned with Vaishnav Tilak in Bhasma Aarti of Ekadashi

Ujjain News: एकादशी की भस्म आरती में वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा महाकाल, मंदिर परिसर में गूंजा जय श्री महाकाल

Mon, 17 Jun 2024 07:56 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 17 Jun 2024 07:56 AM IST
सार

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि एकादशी की तिथि व सोमवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही बाबा महाकाल को वैष्णव तिलक लगाकर और पुष्पहार अर्पित कर मुकुट पहनाया गया।

विज्ञापन
ujjain news : Baba Mahakal adorned with Vaishnav Tilak in Bhasma Aarti of Ekadashi
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई।
विज्ञापन


आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि एकादशी की तिथि व सोमवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही बाबा महाकाल को वैष्णव तिलक लगाकर और पुष्पहार अर्पित कर मुकुट पहनाया गया।जिसे सभी श्रद्धालु देखते ही रह गए। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर मे जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

 

एकादशी की भस्म आरती मे वैष्णव तिलक लगाकर सजे  बाबा महाकाल .....मंदिर परिसर मे गूंजा जय श्री महा

विज्ञापन
विज्ञापन

एकादशी की भस्म आरती मे वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा महाकाल .....मंदिर परिसर मे गूंजा जय श्री महा

 

एकादशी की भस्म आरती मे वैष्णव तिलक लगाकर सजे  बाबा महाकाल .....मंदिर परिसर मे गूंजा जय श्री महा

एकादशी की भस्म आरती मे वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा महाकाल .....मंदिर परिसर मे गूंजा जय श्री महा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed