{"_id":"663c8a6073a6384aaf0d634c","slug":"ujjain-news-auto-driver-died-after-consuming-poison-police-seems-to-know-the-reason-for-suicide-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1677807-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: ऑटो चालक की जहर खाने से मौत, आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: ऑटो चालक की जहर खाने से मौत, आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस
Thu, 09 May 2024 03:48 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:48 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक ने आत्महत्या क्यों की अभी यह पता नहीं चल सकता है। शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी की बात सामने आई है। ऐसे में आशंका है कि इसी के चलते उसने यह कदम उठाया हो।
विज्ञापन
थाना चिमनगंज जहां चल रही पूरे मामले की विवेचना।
विस्तार
उज्जैन जिले चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में रहने वाले ऑटो रिक्शा चालक ने अपने घर में जहर खा लिया था, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ऑटो के आत्महत्या का कारणों को जानने का प्रयास कर रही है।
चिमनगंज मंडी पुलिस ने बताया कि प्रेम नगर निवासी विजय पिता प्रहलाद बैरागी उम्र 30 साल ऑटो रिक्शा चलाता था। कल शाम को उसने अपने घर में जहर खा लिया था। कुछ देर बाद वह उल्टियां करने लगा, जिसके बाद उसके परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसने जहर खाया है। डॉक्टरों ने विजय का उपचार शुरू किया, लेकिन रात में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि अभी तक उसके द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है। संभवतः उसने आर्थिक तंगी के चलते उक्त कदम उठाया है।