फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Actress Medha Shankar and cricketer Yash Thakur visited Ujjain Baba Mahakal Mandir

MP News: अभिनेत्री मेधा शंकर और क्रिकेटर यश ठाकुर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती को लेकर यह बोले

Sun, 06 Oct 2024 09:08 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 06 Oct 2024 09:08 AM IST
सार

अभिनेत्री मेधा शंकर के साथ ही आज भारतीय क्रिकेटर यश ठाकुर भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन दर्शन कर मीडिया को बताया कि वह पहली बार भस्म आरती में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
Ujjain News: Actress Medha Shankar and cricketer Yash Thakur visited Ujjain Baba Mahakal Mandir
बाबा महाकाल के दरबार में अभिनेत्री और क्रिकेटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में आज सुबह अभिनेत्री मेधा शंकर और क्रिकेटर यश ठाकुर पहुंचे। दोनों बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती में शामिल हुए।  उन्होंने करीब 2 घंटे तक आरती और बाबा महाकाल के दर्शन किए और फिर भगवान का पूजन अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने बताया कि रविवार सुबह बाबा महाकाल के दरबार में प्रसिद्ध अभिनेत्री मेधा शंकर पहुंचीं, जो एक फिल्म से रातों-रात स्टार बन गईं। मेधा शंकर ने अपने अभिनय की शुरुआत ब्रिटिश मिनीसीरीज "बीचम हाउस" से की और उसके बाद हिंदी फिल्म "शादी स्थान" और सीरीज़ "दिल बेकरार" में सहायक भूमिकाएं निभाईं। उन्हें फिल्म "12वीं फेल" से सफलता मिली। आज सुबह वह बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं, जहां उन्होंने नंदी हॉल से बैठकर भस्म आरती का दर्शन किया और फिर मीडिया को बताया कि यह उनकी पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन हैं। बाबा महाकाल की भस्म आरती का अनुभव काफी अच्छा रहा। भस्म आरती देखने के बाद उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन किया और वहीं माथा टेका।
विज्ञापन


इंडियन टीम में खेलूं, यही बाबा महाकाल से कामना
अभिनेत्री मेधा शंकर के साथ ही आज भारतीय क्रिकेटर यश ठाकुर भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन दर्शन कर मीडिया को बताया कि वह पहली बार भस्म आरती में शामिल हुए हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से कामना की कि वह जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम में खेलें। यश ठाकुर ने बताया कि अगर बाबा महाकाल का आशीर्वाद रहा तो वह बार-बार भस्म आरती में शामिल होना चाहेंगे। याद रहे कि यश ठाकुर एक भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने 25 फरवरी 2017 को विजय हजारे ट्रॉफी 2016-17 में विदर्भ के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की। उन्होंने 28 नवंबर 2018 को रणजी ट्रॉफी 2018-19 में विदर्भ के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। 21 फरवरी 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2018-19 में विदर्भ के लिए अपना ट्वेंटी 20 डेब्यू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed