{"_id":"65c78e964d09e50d84003fc7","slug":"ujjain-news-a-young-man-returning-home-after-closing-his-medical-shop-was-hit-by-a-truck-died-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: मेडिकल स्टोर बंद कर घर लौट रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: मेडिकल स्टोर बंद कर घर लौट रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मारी, मौत
Sat, 10 Feb 2024 08:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 10 Feb 2024 08:26 PM IST
सार
उज्जैन जिले में मेडिकल स्टोर बंद कर एक युवक घर आ रहा था। ऐसे में युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में शुक्रवार रात हर सिद्धि क्षेत्र स्थित मेडिकल स्टोर बंद कर संचालक बाइक से मंगलनगर स्थित अपने घर जा रहा था। इस दौरान आगर नाके पर तेज गति से आए ट्रक ले उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। लेकिन चालक भाग निकला। सूचना के बाद मृतक के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे। शनिवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
विज्ञापन
चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि मंगलनगर निवासी सुनील पिता मुन्नालाल चौधरी उम्र 42 साल हरसिद्धि क्षेत्र में चौधरी मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। कल रात साढ़े 11 बजे वे मेडिकल बंद कर बाइक से अपने घर के लिए निकले थे। जब वे आगर रोड नाके से गुजर रहे थे, इसी दौरान तेज गति से आए ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और पहिए के नीचे आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा होते ही ट्रक चालक वाहन से कूदकर भाग निकला। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलते ही चिमनगंज मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया तथा ट्रक जब्त कर लिया। इधर, जानकारी लगते ही मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर आ गए थे। आज सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे और चालक किस तरफ भागा इसका पता लगा रही है। अभी तक फरार ट्रक चालक के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
