फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahila Morcha conference CM Mohan yadav says India is only country in world which is called mother

Ujjain News: महिला मोर्चा सम्मेलन में सीएम मोहन बोले- विश्व में भारत एक मात्र ऐसा देश, जिसे माता कहा जाता है

Mon, 06 May 2024 09:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 May 2024 09:35 PM IST
सार

महिला मोर्चा सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले, विश्व में भारत एक मात्र ऐसा देश, जिसे माता कहा जाता है। मध्यप्रदेश की धरती पर रानी दुर्गावती, अवंतीबाई और अहिल्या माता जैसी नारी शक्ति हुई, जिन्होंने देश भर में प्रदेश का मान बढ़ाया।

विज्ञापन
Ujjain Mahila Morcha conference CM Mohan yadav says India is only country in world which is called mother
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत देश एक मात्र विश्व का ऐसा देश है, जिसमें देश में सबसे पहले भारत माता की जय की जाती है। हम सब बोलते हैं, भारत माता की जय। अन्य किसी देश में इस प्रकार की व्यवस्था नहीं है। इसी से स्पष्ट होता है कि भारत देश में नारी तू नारायणी सतयुग से लेकर आज तक चलता आ रहा है। यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही।

विज्ञापन


सीएम मोहन ने कहा, मध्यप्रदेश में जबलपुर में रानी दुर्गावती ऐसी रानी हुई, जिसने जीते जी पूरी ताकत से मुगलों से युद्ध लड़ा और जब उन्हें लगा कि वे शहीद हो सकती हैं तो उन्होंने अपने खास सैनिक से कहा, मेरा शरीर जीते जी दुश्मनों के हाथ न लगे। इसलिए उन्होंने खुद हाथ से अपने सीने में कटार घोप ली। इसके अलावा अवंती बाई और अहिल्याबाई जैसी वीरांगनाएं भी मध्यप्रदेश में हुई, जिनका अपना स्वर्णिम इतिहास रहा। इस चुनाव में लड़ाई दो मां के बीच है, एक मां वो जिसको अपने दोनों बेटा और बेटी को पार्टी के सर्वोच्च पद पर बैठाने के लिए प्रयास करते हुए देखते हैं और दूसरी तरफ वह मां जिनके पुत्र ने देश सेवा का संकल्प लिया और मां की अंत्येष्टि के दो घंटे बाद ही भारत माता की सेवा में आ गए।
विज्ञापन




सीएम मोहन बोले, एक तरफ ऐसी मां जिनकी पीढ़ियां भारत में राज करती आ रही हैं। उसके पति उसकी सास उसके नाना ससुर सभी ने 60 वर्षों तक भारत में राज किया और अभी भी इन लोगों का पेट नहीं भरा है। अब आप नारी शक्ति को तय करना है कि हमें किस माता के पुत्र का साथ देना है, एक वह जो विदेश में जाकर हमारे देश की बुराई करे और दूसरा वह पुत्र जो विदेश में जाकर हमारा मस्तक ऊंचा करे। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सांसद प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने कहा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश का नाम और मस्तक पूरे विश्व में ऊंचा किया है। वहीं, नारी शक्ति के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। महिलाओं के लिए लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी जैसी अनेक योजनाएं चलाई, इससे महिलाओं के जीवन स्तर में काफी सुधार आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, सभापति कलावती यादव, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रमिला यादव, योगेश्वरी राठौर, मीना जोनवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, विधानसभा प्रभारी सुदर्शन गुप्ता, संयोजक तेजबहादुर सिंह चौहान, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, जगदीश अग्रवाल, ओम जैन, इक़बाल सिंह गांधी, रवि सोलंकी, वीरेंद्र कावड़िया, जगदीश पांचाल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, दिनेश जाटवा,  राकेश पंड्या, प्रियंका सेंगर सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता व माताएं, बहनें मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संजय अग्रवाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed