{"_id":"60c4c2988ebc3e8c093bfae7","slug":"ujjain-mahakaleshwar-temple-will-reopen-after-80-days-from-june-28-online-registration-will-be-done-test-report-necessary","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर 80 दिन बाद 28 जून से खुलेगा, ऑनलाइन पंजीयन के साथ टेस्ट भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर 80 दिन बाद 28 जून से खुलेगा, ऑनलाइन पंजीयन के साथ टेस्ट भी जरूरी
Sat, 12 Jun 2021 07:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 12 Jun 2021 07:50 PM IST
सार
देश के 12 ज्योर्तिलिंगों में शामिल महाकालेश्वर मंदिर को दूसरी बार अप्रैल 2021 में बंद किया था। इससे पहले मार्च 2020 में भी देशभर के मंदिरों के साथ यह भी बंद किया गया था।
विज्ञापन
महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन
- फोटो : ujjain mahakaal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आने के बाद प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर को 80 दिन बाद 28 जून से श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के एक सदस्य ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के कारण मंदिर को इस साल नौ अप्रैल से जनता के लिए बंद कर दिया गया था। महामारी के चलते मंदिर को दूसरी बार बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन
मंदिर के सहायक प्रशासक आर. के. तिवारी ने बताया कि उज्जैन जिला आपदा प्रबंधन समिति की शुक्रवार की बैठक में मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया गया। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा एक सप्ताह के अंदर इसकी रूपरेखा तय की जाएगी। मंदिर में प्रवेश करने वाले लोगों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों के तहत सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
तत्काल मौके पर जांच की व्यवस्था होगी
उन्होंने बताया कि भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होता है। पंजीकरण के साथ श्रद्धालुओं को टीकाकरण प्रमाणपत्र समेत कोविड-19 की जांच रिपोर्ट देनी होगी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हो। तिवारी ने बताया कि जो श्रद्धालु अपनी जांच रिपोर्ट नहीं ला सकते हैं उनकी तुरंत जांच करने के लिए यहां एक केन्द्र स्थापित किया जाएगा।
देश में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर भी एक है। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उज्जैन में शुक्रवार को कोविड-19 के आठ नए मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,843 हो गई है, जबकि 171 लोगों की मौत हो चुकी है।
