{"_id":"64fbf4b4f15c54e01b007ef4","slug":"ujjain-mahakal-saina-nehwal-reached-mahakal-darbar-with-her-parents-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: माता-पिता के साथ साइना नेहवाल पहुंचीं महाकाल दरबार; बैडमिंटन खिलाड़ी ने बाबा से की आरोग्यता की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: माता-पिता के साथ साइना नेहवाल पहुंचीं महाकाल दरबार; बैडमिंटन खिलाड़ी ने बाबा से की आरोग्यता की कामना
Sat, 09 Sep 2023 10:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:00 AM IST
सार
साइना नेहवाल ने बताया कि देश में सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए बाबा महाकाल का दर्शन लाभ लिया है। चाहती हूं कि बैडमिंटन माध्यम फिर देश का नाम रोशन हो।
विज्ञापन
साइना नेहवाल पहुंचीं महकाल दरबार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल शनिवार को भगवान महाकाल की शरण में पहुंचीं। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल निवेद आरती के दौरान महाकाल मंदिर पहुंचीं। साइना ने नंदीहाल से बैठकर शिव की आराधना की। इस दौरान बैडमिंटन खिलाड़ी साइना के माता-पिता भी वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चार वर्षों से गैस्ट्रोएन्टेराइटिस की बीमारी से पीड़ित बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल शनिवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भोग आरती मे शामिल हुईं। उन्होंने पूर्ण भक्ति भाव के साथ बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया और उनसे जल्द से जल्द आरोग्यता प्रदान करने की मनोकामना भी की। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बाबा महाकाल के दर्शन करने के दौरान देशवासियों को यह भरोसा दिलाया कि बाबा महाकाल सभी के मनोकामना पूर्ण करते हैं और इन्हीं के आशीर्वाद से मैं जल्द ही फिर से आपको मैदान मे खेलती हुई नजर आऊंगी।
विज्ञापन
कालो के काल बाबा महाकाल के दरबार में आज सुबह बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पिता डॉ. हरवीर सिंह व माताजी उषा नेहवाल के साथ दर्शन करने पहुंची थीं। यहां उन्होंने बाबा महाकाल की भोग आरती के दर्शन किए और उसके बाद बाबा महाकाल की पूजा अर्चना भी की। पूजा अर्चना के दौरान नंदी हॉल में सानिया नेहवाल ओम नमः शिवाय का जाप करती हुई भी दिखाई दीं। मंदिर के पुजारी पंडित संजय शर्मा के आचार्यत्व में सानिया नेहवाल ने पूजा दर्शन किया। इसके बाद श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से उनका सम्मान भी किया गया।
बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया नेहवाल से जब महाकाल दर्शन के बाद मीडिया ने कुछ सवाल पूछे तो उन्होंने बड़ी सादगी के साथ इसके जवाब दिए...
बाबा महाकाल के दर्शन कर कैसा लगा
- मैं बचपन से भगवान पर विश्वास करती हूं। आज मैंने बाबा महाकाल के दर्शन किए, मैं काफी खुश हूं। मैंने सुना है कि यहां आकर सभी की मनोकामना पूर्ण हो जाती है। इसीलिए मैं भी बाबा महाकाल के दरबार में आई हूं।
आप आखिर कब से मैदान में बैडमिंटन खेलती नजर आएंगी
- मैं डॉक्टर और फिजियो से प्रतिदिन बात कर रही हूं। बैडमिंटन खेलने के लिए फिर तैयार हो रही हूं। जल्द ही रिटर्न करूंगी।
आपसे इंस्पायर होकर युवा बैडमिंटन खेलना चाहते हैं
- यह खुशी की बात है कि अब युवा क्रिकेट के साथ बैडमिंटन की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं। आपने कहा कि बैडमिंटन में भी युवा अपना करियर बनाने के साथ ही देश का नाम गौरवान्वित कर सकते हैं।
क्या आप राजनीति मे आना चाहती हैं
- अभी अच्छा खेल रही हूं आगे क्या होता है ये तो किसी को भी पता नहीं है लेकिन अभी जो भी हो रहा है वह अच्छा हो रहा है।
