{"_id":"65df55972be877d5bf079fec","slug":"ujjain-mahakal-actor-karan-singh-grover-and-mp-narolia-visited-baba-mahakal-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: 'बाबा के दर्शन करना सपने की तरह था', महाकाल के दर्शन के बाद बोले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: 'बाबा के दर्शन करना सपने की तरह था', महाकाल के दर्शन के बाद बोले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर
Wed, 28 Feb 2024 09:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 28 Feb 2024 09:17 PM IST
सार
अभिनेता करण सिंह ने कहा कि मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं को इस प्रकार पाया जैसा कि सुना था। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहयोग से ही में बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन का लाभ ले पाया।
विज्ञापन
महाकाल दरबार में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में भारतीय फिल्म मॉडल, अभिनेता और टीवी कलाकार करण सिंह ग्रोवर पहुंचे। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। इनके साथ ही आज सुश्री माया नरोलिया राज्यसभा सांसद भी उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की जनसंपर्क अधिकारी गोरी जोशी ने बताया कि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और टीवी कलाकार करण सिंह ग्रोवर आज बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे। उन्होंने पहले बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करना सपने की तरह था। मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं को इस प्रकार पाया जैसा कि सुना था। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहयोग से ही में बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन का लाभ ले पाया।
विज्ञापन
इनके साथ ही माया नरोलिया राज्यसभा सांसद ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए।
इस दौरान कलावती यादव नगर पालिक निगम सभापति, श्वेता त्यागी, प्रदेश कार्यालय मंत्री, अजोध्या गोधारा, सह कार्यालय मंत्री, दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी पार्षद आदि उपस्थित रहे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक के निज सहायक प्रशान्त त्रिपाठी ने नारोलिया का स्वागत-सम्मान किया गया।
चतुर्थी पर श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल
फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर आज सांध्य आरती के दौरान बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में शृंगार किया गया। एक और चतुर्थी का विशेष संयोग और दूसरी और बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में शृंगार देख श्रद्धालु खुश हो गए और मंदिर परिसर में जय श्री महाकाल के साथ जय श्री गणेश की भी गूंज गुंजायमान हो गई।
