{"_id":"681491234a98a438a20b114f","slug":"ujjain-love-jihad-shahrukh-deceived-the-woman-by-posing-as-yogendra-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Love Jihad: शाहरुख ने योगेंद्र बनकर किया महिला का शारीरिक शोषण, सच सामने आया तो बनाया धर्मांतरण का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Love Jihad: शाहरुख ने योगेंद्र बनकर किया महिला का शारीरिक शोषण, सच सामने आया तो बनाया धर्मांतरण का दबाव
Fri, 02 May 2025 03:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 02 May 2025 03:02 PM IST
सार
शाहरुख हिंदू लड़कों की तरह ही रहता था और वह जब भी महिला से मिलने जाता तो माथे पर तिलक लगाकर जाता था, जिससे महिला को कभी उस पर कोई शक नहीं हुआ। इस पूरे मामले का भंडाफोड़ उस समय हुआ जब एक दिन महिला ने शाहरुख की जेब से दो आधार कार्ड देखे।
विज्ञापन
लव जिहाद
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
धार्मिक नगरी उज्जैन में लव जिहाद का ऐसा मामला सामना है, जिसमें एक युवक ने एक महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और 15 वर्षों तक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। यह युवक वैसे तो मुस्लिम समुदाय का था, लेकिन वह अपने आपको हिंदू बताता था सिर पर तिलक लगाने के साथ ही हिंदू त्योहारों को भी मानता जिससे महिला को इस युवक पर कोई शक नहीं हो पाया। एक माह पहले जब महिला इस युवक कि जेब से कुछ सामान निकाल रही थी तभी उसे युवक के दो आधार कार्ड मिले, जिसमें एक में उसका नाम योगेंद्र वाडिया तो दूसरे में शाहरुख पिता सलीम खान था।
पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से एक युवक ने योगेंद्र वाडिया बनकर दोस्ती की थी। शुरुआत में युवक महिला से मिलता रहा, लेकिन उसने बाद में शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बना लिए। शाहरुख हिंदू लड़कों की तरह ही रहता था और वह जब भी महिला से मिलने जाता तो माथे पर तिलक लगाकर जाता था, जिससे महिला को कभी उस पर कोई शक नहीं हुआ। इस पूरे मामले का भंडाफोड़ उस समय हुआ जब एक दिन महिला ने शाहरुख की जेब से दो आधार कार्ड देखे जो कि योगेंद्र के साथ ही शाहरुख के नाम पर था। महिला ने जब इस आधार कार्ड के बारे में शाहरुख से पूछताछ की थी तो उसने यह कबूल लिया था कि वह हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम धर्म का है। जिस पर महिला ने शाहरुख के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 1860, 376, 294, 323 में प्रकरण दर्ज करवाया। चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि इस मामले में महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक के पास से दो आधार कार्ड मिले हैं जिनकी जांच अभी की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजगढ़ में अनोखा विवाह: दुल्हन बीमार हुई तो बारात लेकर अस्पताल पहुंचा दूल्हा, गोद में उठाकर लिए फेरे, Video
महिला ने आरोप लगाया कि शाहरुख की सच्चाई सामने आने के बाद उसका व्यवहार बदल गया था। वह पिछले काफी दिनों से मेरे साथ मारपीट करते हुए मुझ पर धर्मांतरण करने का दबाव बना रहा था। जब मैंने विरोध किया तो शाहरुख ने मुझे मारा पीटा और मेरे सारे रुपये भी छुड़ा ले गया इन रुपयों से वह सट्टा जुआं भी खेलता था।
दूसरी महिला से कर रखा था निकाह
महिला ने बताया कि शाहरुख उससे शादी करने के लिए लगातार झांसा देता रहा और उससे शारीरिक संबंध भी बनाएं। महिला को पता नहीं था कि शाहरुख ने किसी अन्य महिला से निकाह कर लिया है। बताया जाता है कि महिला ने शाहरुख के साथ उसके कुछ फोटो भी पुलिस को उपलब्ध करवाए हैं, जिसमें शाहरुख करवाचौथ मनाने के साथ ही माथे पर तिलक लगाए हुए भी दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें- भोपाल में "लव जिहाद" के खिलाफ महिलाओं का बड़ा प्रदर्शन आज शाम, 26 स्थानों पर एक साथ विरोध
महिला का आरोप बेटी पर भी थी गलत नीयत
महिला ने आरोप लगाया कि शाहरुख ने उसके साथ शारीरिक संबंध तो बनाए ही लेकिन उसकी नीयत उसकी बेटी पर भी खराब थी। वह उसके साथ भी गलत हरकत करना चाहता था, जिसका उसने कई बार विरोध किया था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शाहरुख उस पर और उसकी बेटी पर धर्मांतरण कराने के लिए भी काफी समय से दबाव बना रहा था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन