{"_id":"649f0db4189d0bd34901c5ea","slug":"ujjain-kamlesh-patel-reached-ujjain-after-teaching-yoga-based-on-heart-in-160-countries-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: 160 देशों में ह्रदय पर आधारित योग सिखाने के बाद उज्जैन पहुंचे कमलेश पटेल, 1 जुलाई को लगेगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: 160 देशों में ह्रदय पर आधारित योग सिखाने के बाद उज्जैन पहुंचे कमलेश पटेल, 1 जुलाई को लगेगा शिविर
Fri, 30 Jun 2023 10:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:45 PM IST
सार
हार्टफुलनेस संस्था उज्जैन केंद्र द्वारा एक जुलाई को सुबह 7:30 बजे नगर के अंजुश्री होटल के मृदंग हॉल में ध्यान सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसमें हार्टफुलनेस संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी पटेल के मार्गदर्शन में विधिवत ध्यान कराया जाएगा।
विज्ञापन
उज्जैन पहुंचे कमलेश पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों श्री रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्था कान्हा शांतिवनम हैदराबाद के वैश्विक मार्गदर्शक एवं अध्यक्ष कमलेश डी पटेल 'दाजी' (पद्मभूषण) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तथा एकात्मक अभियान के तहत मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। वह एक जुलाई को एक दिवसीय ध्यान सत्र का आयोजन करने उज्जैन आए हैं। जहां पर वे सभी से हर दिन ध्यान, हर दिल ध्यान का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए शिवप्रसाद मालवीय ने बताया, हार्टफुलनेस संस्था विश्व के लगभग 160 देशो के लोग जुड़कर हृदय पर आधारित सहज मार्ग पद्धति से ध्यान साधना करते हैं। हार्टफुलनेस संस्था ध्यान योग के प्रचार-प्रसार में वृहद स्तर पर कार्यरत है। जहां प्रशिक्षकों के माध्यम से विश्व स्तर पर लोगों को नि:शुल्क ध्यान सिखाया जाता है। कमलेश डी पटेल ने अपने इस अभियान की शुरुआत जबलपुर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस से की थी, जिसके बाद वह जबलपुर, सागर, विदिशा, शिवपुरी, गुना, राजगढ़ और रतलाम का प्रवास करते हुए उज्जैन पहुंचे हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माखन सिंह चौहान अध्यक्ष तीर्थ मेला प्राधिकरण, विभाष उपाध्याय उपाध्यक्ष मप्र जन अभियान परिषद, बीआर नायडु महानिदेशक, संजय सहगल कार्यक्रम समन्वयक, राजेन्द्र गौतम प्रदेश समन्वयक, संजय खण्डेलवाल संभाग समन्व्यक, नवीन मिश्रा, प्रो. अंशुल भारद्वाज, संगीता पातकर, कुलदीप पाल, डॉ. वेद व्यास श्रीकांत जावड़ेकर, संजय शर्मा, प्रदीप निगम, मप्र जनअभियान परिषद के शिवप्रसाद मालवीय, सचिन शिम्पी, जय दीक्षित, मोहन सिंह परिहार, संदीप मालवीय, अरूण व्यास, रेणुका श्रोत्रिय, नम्रता तिवारी, रितेश श्रोत्रिय और शहर के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्वैच्छिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता और ध्यान प्रेमी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
