फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Kaal Bhairav: Baba Kalbhairav went on a city tour in child form wearing the turban of Scindia State.

Ujjain Kaal Bhairav: सिंधिया स्टेट की पगड़ी पहनकर बाल स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकले बाबा कालभैरव

Wed, 06 Dec 2023 09:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 06 Dec 2023 09:17 PM IST
सार

 भगवान काल भैरव की सवारी भैरव अष्टमी के बाद नवमी पर नगर भ्रमण पर निकली, जिसके पहले ग्वालियर के सिंधिया घराने से लाई गई पगड़ी भगवान काल भैरव को पहनाई गई। 

विज्ञापन
Ujjain Kaal Bhairav: Baba Kalbhairav went on a city tour in child form wearing the turban of Scindia State.
काल भैरव नगर भ्रमण पर निकले। सवारी में सैकड़ों लोग शामिल हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन के कालभैरव मंदिर की पहचान भगवान महाकाल के नगर कोतवाल के रूप में होती है। भगवान महाकाल की तरह ही नगर कोतवाल कालभैरव भी भ्रमण कर प्रजा का हाल-चाल जानने के लिए निकलते हैं। मार्गशीर्ष मास की नवमी पर प्रजा का हाल-चाल जानने के लिए कालभैरव नगर भ्रमण पर निकले। इसके लिए देशभर से श्रद्धालु काल भैरव के दर्शन करने उमड़े।  
विज्ञापन


नगर कोतवाल के रूप में विराजित काल भैरव की महिमा अपरंपार है। मान्यता है कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने से पहले नगर कोतवाल का आशीर्वाद लेना जरूरी है। श्रद्धालु भगवान महाकाल का दर्शन करने के बाद कालभैरव के दरबार में पहुंचते हैं। भगवान काल भैरव की सवारी भैरव अष्टमी के बाद नवमी पर नगर भ्रमण पर निकली, जिसके पहले ग्वालियर के सिंधिया घराने से लाई गई पगड़ी भगवान काल भैरव को पहनाई गई। मार्गशीर्ष मास की नवमी पर प्रजा का हाल-चाल जानने के लिए कालभैरव बाल स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकले। इसके लिए देशभर से श्रद्धालु भगवान काल भैरव के दर्शन करने उमड़े शाम को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा पूजन के बाद सवारी शुरू हुई। सवारी भैरवगढ़ भ्रमण करते हुए सिद्धवट पहुंची, जहां पूजन-आरती की गई। 
विज्ञापन


 

Ujjain Kaal Bhairav: Baba Kalbhairav went on a city tour in child form wearing the turban of Scindia State.
काल भैरव को महाकाल का कोतवाल कहा जाता है। उनके दर्शन के बाद ही बाबा महाकाल के दर्शन की मान्यता है। - फोटो : सोशल मीडिया
कालभैरव मंदिर के पुजारी पंडित पुष्कर चतुर्वेदी ने बताया कि भगवान के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में फूलों की सजावट की गई है तो रंगीन विद्युत रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा है। सवारी में भगवान कालभैरव की पालकी, बैंड, ढोल, ध्वज, घोड़े, बग्घी के साथ झांकियां शामिल रही। भैरवगढ़ का भ्रमण करते हुए सवारी पुन: कालभैरव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद आरती-पूजा कर उत्सव का समापन किया गया। 

जेल में कैदियों को दर्शन देने पहुंचे भगवान कालभैरव
बाल स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकले भगवान कालभैरव की सवारी जैसे ही केंद्रीय जेल भैरवगढ़ पहुंची, वैसे ही कैदियों ने जय कालभैरव की गूंज से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान जेल अधीक्षक ने बाबा की कालभैरव की पालकी का पूजन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed