फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: I made a video call to my sister and told her that I had consumed poison

Ujjain: बहन को वीडियो कॉल लगाकर बताया मैंने खा लिया है जहर, परिजन अस्पताल ले गए पर बचा नहीं सके

Wed, 14 Feb 2024 03:46 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 14 Feb 2024 03:46 PM IST
सार

उज्जैन में एक युवक की जहर खाने से मौत हो गई। उसने अपनी बहन को वीडियो कॉल किया और बताया कि जहर खा लिया है। बाद में परिजन उसे अस्पताल ले गए, पर बचाया नहीं जा सका। 

विज्ञापन
Ujjain: I made a video call to my sister and told her that I had consumed poison
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

घर से निकले युवक ने पानबिहार पहुंचकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसने बहन को वीडियो कॉल किया और बताया। परिजन उसे पानबिहार से उज्जैन लेकर पहुंचे। जहां निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम किटिया महिदपुर का रहने वाला गोविंद पिता मोरसिंह चौहान (28) वर्ष बीती शाम पानबिहार पहुंचा था। जहां से उसने अपनी बहन को वीडियो कॉल किया और बताया कि जहर खा लिया है। परिजन उसकी बात सुनकर पानबिहार पहुंचे। जहां गांव के मार्ग पर गोविंद दिखाई दिया। उसकी हालत काफी बिगड़ गई थी। उपचार के लिए उज्जैन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ घंटे बाद रात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर शव को जिला अस्पताल लाया गया और सुबह मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि सबकुछ ठीक था, गोविंद कुछ देर में आने का बोलकर निकला था। उसकी एक बहन और एक भाई है। परिवार संपन्न है, कोई परेशानी नहीं थी। पुलिस के अनुसार मृतक का मोबाइल जब्त कर जांच में लिया गया है। फिलहाल जहर खाकर आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed