फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Garhkalika Corridor to be Built in Ujjain; Modern and Well-Equipped Like Mahakal Lok

सौगात: उज्जैन में बनेगा भव्य गढ़कालिका लोक, महाकाल लोक की तरह होगा आधुनिक और सुविधाओं से लैस

Sun, 11 Oct 2026 09:42 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 09:42 PM IST
सार

उज्जैन विकास प्राधिकरण गढ़कालिका माता मंदिर परिसर को 18.50 करोड़ रुपये की लागत से गढ़कालिका लोक के रूप में विकसित करेगा। करीब डेढ़ हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी हो चुका है। योजना में प्रवेश व्यवस्था, श्रद्धालुओं की कतार और पार्किंग सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Garhkalika Corridor to be Built in Ujjain; Modern and Well-Equipped Like Mahakal Lok
मां गढकालिका

विस्तार

महाकाल लोक के बाद अब माता मंदिरों में उज्जैन विकास प्राधिकरण सबसे बड़ा प्रोजेक्ट गढ़कालिका माता मंदिर पर करने जा रहा है। नवरात्रि पर माता के भक्तों के लिए इससे बड़ी खुशखबरी नहीं हो सकती। शहर के माता मंदिरों में से एक गढ़कालिका माता मंदिर परिसर को 18.50 करोड़ रुपये की लागत से गढ़कालिका लोक के रूप में विकसित किया जाएगा। यह लोक पूरी तरह महाकाल लोक की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से ओतप्रोत होगा। उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA) ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। तकनीकी बिड खुलना बाकी है, जिसके बाद एजेंसी तय होते ही काम जमीन पर उतर जाएगा। संभावना है कि इस नवरात्रि के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। करीब डेढ़ हेक्टेयर जमीन पर यह भव्य लोक आकार लेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मैहर मां शारदा मंदिर: उमड़ा आस्था का सैलाब, नवरात्रि के पहले दिन 1.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विज्ञापन


कैसे बदलेगा पूरा परिसर
अभी तक मंदिर में प्रवेश का मुख्य द्वार मुख्य रोड पर है, जो काफी संकरा है। लोक बनने के बाद पूरा नजारा ही बदल जाएगा। बताया जाता है कि वर्तमान मुख्य द्वार को अब वीआईपी एंट्री बनाया जाएगा और उसके सामने वीआईपी पार्किंग विकसित होगी। जबकि आम श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश अब ओखलेश्वर रोड की तरफ से पश्चिम दिशा में करीब 9 मीटर दूर से होगा। यहां जिगजैग सिस्टम से भक्त कतार में प्रवेश कर सकेंगे, जिससे भीड़ का दबाव नहीं होगा। मंदिर के सामने वाली रोड और ओखलेश्वर श्मशान होते हुए कालभैरव की ओर जाने वाली रोड का चौड़ीकरण कर फोरलेन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों खास है गढ़कालिका मंदिर
यह मंदिर सिर्फ उज्जैन ही नहीं, देशभर के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। मान्यता है कि महाकवि कालिदास ने इसी मंदिर में मां कालिका की आराधना कर दिव्य ज्ञान प्राप्त किया था। उज्जैन में कालिदास समारोह की शुरुआत आज भी इसी मंदिर में पूजा-अर्चना से होती है। 6वीं शताब्दी में राजा हर्षवर्धन ने इसका जीर्णोद्धार कराया था और वर्तमान स्वरूप ग्वालियर के महाराजा ने बनवाया था। यह स्थान तांत्रिकों और साधना करने वालों के लिए विशेष रूप से सिद्ध माना जाता है।

 

माँ गढकालिका का दरबार....

 

माँ गढकालिका का दरबार....

 

माँ गढकालिका का दरबार....

मां गढकालिका का दरबार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed