फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anger Erupts Over Road Widening: Markets Shut From Mahakal to Gopal Mandir news in hindi

एमपी: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण पर आर-पार की लड़ाई, बाजार बंद कर आमरण अनशन पर बैठे व्यापारी

Mon, 12 Oct 2026 03:36 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 03:36 PM IST
सार

उज्जैन में महाकाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण के विरोध में व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन बाजार बंद और आमरण अनशन शुरू किया है। उनका दावा है कि करीब 500 दुकानें प्रभावित होंगी। समाधान नहीं मिलने पर राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांगने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Anger Erupts Over Road Widening: Markets Shut From Mahakal to Gopal Mandir news in hindi
ऐसे जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

महाकाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण का विरोध तेज हो गया है। शनिवार रात करीब एक बजे प्रशासन की ओर से अचानक की गई मार्किंग के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई। विरोध में व्यापारी-रहवासी महासंघ ने सोमवार से पूरे क्षेत्र में अनिश्चितकालीन बाजार बंद और आमरण अनशन शुरू कर दिया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रशासन इस मार्ग को मौजूदा 40 फीट से बढ़ाकर 65 फीट चौड़ा करना चाहता है। व्यापारियों का आरोप है कि इस चौड़ीकरण की जद में करीब 500 दुकानें आ रही हैं। इनमें से 70 प्रतिशत दुकानदारों का पूरा कारोबार खत्म हो सकता है। इससे सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी जीतेश नीमा सहित अन्य व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन ने बातचीत के जरिए समाधान निकालने का आश्वासन दिया था। ऐसे में आधी रात को चुपचाप मार्किंग करना उनके साथ विश्वासघात है। व्यापारियों का तर्क है कि सड़क चौड़ी करने की जरूरत नहीं है। अतिक्रमण हटाकर और यातायात प्रबंधन में सुधार करके भी आवागमन सुगम बनाया जा सकता है।


पढ़ें: जनजातीय विभाग ने 264 शिक्षकों को बनाया व्याख्याता, 32 हजार शिक्षक को इंतजार, शिक्षक संगठन नाराज

पहले भी व्यापार बंद रहने से हुआ नुकसान, अब आमरण अनशन
व्यापारियों ने बताया कि शाही मस्जिद से जुड़े मामले के कारण वे पहले ही एक सप्ताह तक कारोबार बंद रहने का नुकसान झेल चुके हैं। अब सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई से उनकी चिंता और बढ़ गई है। व्यापारियों के अनुसार, वे इस मामले में पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद और विधायक को भी ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। व्यापारियों ने कहा कि अब वे दुकानें बंद कर सड़क पर बैठने को मजबूर हैं और आमरण अनशन कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि इसके बाद भी उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई, तो वे राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed