फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Goa Health Minister Vishwajit Rane reached Baba Mahakal's shelter, participated in BhasmaAarti

Ujjain Mahakal: गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे पहुंचे बाबा महाकाल की शरण में, भस्म आरती में हुए शामिल

Wed, 15 Nov 2023 05:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 15 Nov 2023 05:34 PM IST
सार

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ बाबा की महाआरती की। वे करीब दो घंटे मंदिर में रहे। नंदीहॉल में बैठकर शिव आराधना की। 

विज्ञापन
Ujjain Goa Health Minister Vishwajit Rane reached Baba Mahakal's shelter, participated in BhasmaAarti
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे महाकाल मंदिर पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में प्रतिदिन भस्मआरती में वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। बाबा महाकाल के मंदिर में पांच दिन का दीपावली पर्व जो मनाया जा रहा है उसी कड़ी मे गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा की पूरी भस्मआरती देखी। वे करीब दो घंटे मंदिर में रहे। नंदीहॉल में बैठकर शिव आराधना की। 
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि उनका सौभाग्य है कि वे बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए हैं। देश की जनता की तरक्की की कामना की है। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान बहुत सारी ताकत दे। बाबा महाकाल और ताकत दे कि हमारे देश की प्रगति हो उन्नति हो और गरीबों का अच्छे से विकास हो। यही बाबा महाकाल से कामना की। दीपावली की शुभेच्छा सब लोगों को मध्यप्रदेश की पूरी जनता को और देश की जनता को इधर से मैं दीपावली की शुभेच्छा देता हूं और एक ही विनती और प्रार्थना करता हूं कि लोगों के मन में जो भी मनोकामनाएं हैं वह बाबा महाकाल के माध्यम से पूरी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed