{"_id":"63b95b4cee92126af918c085","slug":"ujjain-electrician-jija-killed-his-sister-in-law-and-her-lover-case-of-suicide-registered-against-both","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: इलेक्ट्रीशियन जीजा ने साली और उसके आशिक के चक्कर में जान दे दी, दोनों के खिलाफ आत्महत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: इलेक्ट्रीशियन जीजा ने साली और उसके आशिक के चक्कर में जान दे दी, दोनों के खिलाफ आत्महत्या का मामला दर्ज
Sat, 07 Jan 2023 05:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 07 Jan 2023 05:15 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन में आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां पर पिछले साल यानी दिसंबर महीने में एक व्यक्ति ने सल्फास खाकर जान दे दी थी। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक व्यक्ति ने साली और उसके आशिक के चक्कर में जान दी थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन के अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी में रहने वाले इलेक्ट्रीशियन ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पता चला कि उसकी साली और उसके आशिक द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए इंदौर टीम भेजी है।
विज्ञापन
चिमनगंज थाने के उपनिरीक्षक रघु कोकड़े ने बताया, अतिरिक्त विश्व बैक कॉलोनी में रहने वाला सतीश पिता मांगीलाल इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। 16 दिसंबर को उसने सल्फास खा ली थी और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों से पूछताछ में पता चला था कि उसने अपनी साली सलोनी और उसके आशिक भूपेन्द्र निवासी इंदौर की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
इस आधार पर पुलिस ने मृतक की साली सलोनी और भूपेन्द्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा-306 में कायमी कर ली है। पुलिस ने बताया कि तीनों के बीच विवाद हुआ था और इसी के बाद से लगातार दोनों मिलकर मृतक सतीश को सता रहे थे। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने के लिए इंदौर जा रही है।
विज्ञापन
