फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Dumper collided with bike rider couple who came to see Mahakal wife died in painful accident

Ujjain: महाकाल दर्शन करने आए बाइक सवार दंपति को डंपर ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर

Mon, 07 Aug 2023 09:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Aug 2023 09:10 AM IST
सार

Ujjain Accident News: देवास से बाबा महाकाल के दर्शन करने आए दंपति हादसे का शिकार हो गए। बाइक सवार दंपति को डंपर ने टक्कर मार दी, हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
Ujjain: Dumper collided with bike rider couple who came to see Mahakal wife died in painful accident
घटनस्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवास रोड पर रविवार दोपहर बाइक-डम्पर की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डम्पर लेकर भाग निकला। बाइक पर दम्पति सवार थे, मौके पर पत्नी ने दम तोड़ दिया वहीं, पति की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दंपति बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि देवास रोड पाइप फैक्ट्री चौराहा पर तेज गति से दौड़ते डम्पर ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। भिड़ंत होते ही बाइक पर सवार दम्पति गिर गये और बुरी तरह घायल हो गये। चालक डम्पर लेकर भाग निकला। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। महिला की मौत हो चुकी थी। पति गंभीर घायल था, दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


बाइक नम्बर एमपी 41 एनएच 9448 से उनकी पहचान के प्रयास किये गये। इस दौरान सामने आया कि मृतका पिंकी तिवारी (32 वर्ष) और घायल उसका पति मनोज तिवारी (35 वर्ष) निवासी शिवशक्ति चौराहा आवास नगर देवास के रहने वाले हैं। मनोज ट्रक ड्रायवरी करता है। सूचना मिलने पर ट्रक मालिक जिला अस्पताल पहुंच गया था। एएसआई द्वारिका प्रसाद ने बताया कि दंपति मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका परिवार राजस्थान गया हुआ है। सोमवार सुबह परिजनों के आने पर मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में मर्ग कायम किया गया है। दुर्घटना के बाद मौके से भागे डम्पर चालक का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। घायल मनोज के ट्रक मालिक ने बताया कि रविवार होने पर दोनों महाकाल दर्शन करने सुबह उज्जैन आये थे। दर्शन के बाद दोनों वापस देवास लौट रहे थे। मनोज उनके यहां काफी समय से ड्रायवरी का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed