फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Development work stalled in Public Works Department bills of contractors not paid for four months

Ujjain: लोक निर्माण विभाग में विकास कार्य ठप, ठेकेदारों के बिलों का चार महीने से नहीं हुआ भुगतान

Thu, 09 Feb 2023 08:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 09 Feb 2023 08:56 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी में विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। इसकी वजह ठेकेदारों के बिलों का चार महीने से भुगतान न होना माना जा रहा है।
 

विज्ञापन
Ujjain Development work stalled in Public Works Department bills of contractors not paid for four months
लोक निर्माण विभाग उज्जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी के द्वारा वैसे तो आने वाले दिनों में कई विकास कार्य करवाए जाने हैं। लेकिन इन दिनों विभाग के नवीन निर्माण कार्यों को कोई भी ठेकेदार करने को तैयार नहीं है, जिससे विभाग के विकास कार्य जैसे ठप हो चुके हैं। विकास कार्य रुकने के पीछे कारण बताया जा रहा है कि ठेकेदारों को लगभग चार महीने से किए गए कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा है। इन लंबित बिलों के भुगतान के लिए ठेकेदार विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी लाखों रुपये के कार्यों का भुगतान न होने से ठेकेदार परेशान हैं।

विज्ञापन


ठेकेदारों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी के द्वारा झोनल टेंडर के माध्यम से कोटेशन बुलवाकर उनसे बिजली संबंधित कई कार्य करवाए गए थे, जिनके बिल सितंबर महीने में ही कार्यालय में पेश कर दिए गए। लेकिन चार महीने बीतने के बाद भी इन बिलों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। बिलों का भुगतान न होने से ठेकेदार परेशान हैं, जिनका कहना है कि अगर इतनी समय सीमा में भी किए गए कार्यों का भुगतान नहीं मिलेगा तो वह नया कार्य आखिर किस तरह से कर पाएंगे।
विज्ञापन


यह बोले जिम्मेदार...
ठेकेदारों के बिलों का भुगतान नहीं होने पर जब लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी के कार्यपालन यंत्री एमएस पंवार से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि शासन की ओर से जो भी आवंटन भुगतान के लिए हमें प्राप्त होता है। उससे ठेकेदारों के बिलों का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा, जिस हेड में राशि का आवंटन होता है, उसी हेड से बिलों का भुगतान किया जाता है। पंवार को जब विभाग में बिलों का भुगतान समय सीमा में न होने को लेकर दिए गए पत्रों के बारे मे बताया गया तो उनका कहना था कि एकमुश्त राशि का भुगतान भले ही ठेकेदारों को नहीं किया जा रहा है। लेकिन पूरे संभाग में भुगतान करने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed