{"_id":"644fa904e11226dc1b0448e9","slug":"ujjain-crime-young-man-and-woman-who-came-riding-on-the-bike-stole-the-battery-from-the-car-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Crime: बाइक पर सवार होकर आए युवक-युवती गाड़ी से चुरा ले गए बैटरी, पुलिस तक पहुंची शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Crime: बाइक पर सवार होकर आए युवक-युवती गाड़ी से चुरा ले गए बैटरी, पुलिस तक पहुंची शिकायत
Mon, 01 May 2023 05:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 01 May 2023 05:26 PM IST
सार
महाकाल की नगरी उज्जैन में बाइक पर सवार होकर आए युवक-युवती ने गजब की घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, युवक-युवती गाड़ी से बैटरी चुरा ले गए। फिलहाल, यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
बैटरी चोरी करते युवक-युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र में आरबी जोन के पास दिन के उजाले में एक लड़की और लड़का बाइक पर आए और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के पास रुके। अपनी बाइक को सड़क किनारे एक बाइक के नजदीक लगाई। यहां पर दोनों अपनी बाइक से उतरे भी नहीं और बेखौफ वहां चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बता दें कि युवक-युवती वहां खड़ी एक बाइक से बड़ी चतुराई से बाइक में लगी बैटरी को निकालकर बाइक पर पीछे बैठी युवती के हाथ में थमाई और चोरी की वारदात को अंजाम देकर अपनी बाइक से रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। चोरी की घटना के बाद फरियादी ने इसकी शिकायत माधवनगर थाने पर की अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बैटरी चोर इस जोड़े की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन
