{"_id":"647ad44caea47293010964c7","slug":"ujjain-crime-news-miscreants-snatched-mangalsutra-from-the-neck-of-a-woman-going-home-on-foot-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Crime News: पैदल घर जा रही महिला के गले से बदमाशों ने मंगलसूत्र छीना, मुंह पर बांध रखा था रुमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Crime News: पैदल घर जा रही महिला के गले से बदमाशों ने मंगलसूत्र छीना, मुंह पर बांध रखा था रुमाल
Sat, 03 Jun 2023 11:19 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:19 AM IST
सार
गुरुवार शाम पुलिस नेपाल के प्रधानमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में लगी थी,जिसका फायदा माधवनगर थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने उठाया और सेठीनगर में रहने वाली तेजस्वी के गले से मंगलसूत्र झपटने की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागे दो बदमाश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पैदल घर लौट रही महिला के गले से दो बदमाशों ने मंगलसूत्र झपट लिया। पुलिस ने जांच के बाद रात में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वारदात के बाद बदमाशों के फुटेज भी सामने आये हैं। गुरुवार शाम पुलिस नेपाल के प्रधानमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में लगी हुई थी। इसी का फायदा माधवनगर थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने उठाया और सेठीनगर में रहने वाली तेजस्वी पति विष्णु पाटीदार (40) के गले से मंगलसूत्र झपटने की वारदात को अंजाम दिया। तेजस्वी लक्ष्मीनगर में बने मंदिर की भजन मंडली में सदस्य है। शाम को वह मंडली में शामिल महिला के घर ढोलक देने गई थी, जहां से वापस सेठीनगर आ रही थी।
बदमाशों को पहचानने के प्रयास जारी
माधवनगर थाना एसआई सलमान कुरैशी ने बताया कि वारदात श्रीनाथ रेस्टोरेंट के सामने हुई है। वारदात के बाद महिला घर चली गई थी और परिजनों को बताया। परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। रेस्टोरेंट पर लगे कैमरों में बाइक सवार बदमाश दिखाई दिए हैं। जिनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
बिना नंबर की बाइक से आए थे बदमाश
तेजस्वी के अनुसार बदमाश पल्सर बाइक पर सवार थे और पीछे से आये थे। बाइक पर नंबर नहीं था, मंगलसूत्र झपटने वाले बदमाश ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। एसआई कुरैशी के अनुसार मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र में लगे स्मार्ट सिटी के कैमरे में देखे जा रहे हैं। बदमाशों का सुराग जल्द लगा लिया जाएगा।