फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime News: Lover Killed Woman Husband Attended Funeral Next Morning to Avoid Suspicion

Crime News: रात में प्रेमिका के पति को मारा, सुबह शोक जताने घर भी पहुंचा; दरिंदगी ऐसी कि शरीर 25 जगह से काटा

Sun, 27 Jul 2025 11:49 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 11:49 AM IST
सार

Ujjain News: नागदा में युवक हुकुम गिरवाल की हत्या का खुलासा हुआ। उसकी पत्नी के प्रेमी मनीष पाटीदार ने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। हत्या के बाद मनीष अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, पत्नी की भूमिका की जांच जारी है। 

विज्ञापन
Ujjain Crime News: Lover Killed Woman Husband Attended Funeral Next Morning to Avoid Suspicion
पुलिस ने आठ दिन में किया हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागदा में आठ दिन पहले हुए एक युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने अब सुलझा लिया है। मृतक की पत्नी और हत्या के मास्टरमाइंड मनीष पाटीदार के बीच अवैध संबंध थे। महिला का प्रेमी ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने देर शाम इस कत्ल का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनीष हत्या के अगले दिन शोक जताने के मृतक के घर भी आया था और उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था। 
विज्ञापन




यह है पूरा मामला
उज्जैन जिले के नागदा तहसील के बिरलाग्राम थाना क्षेत्र में भगतपुरी निवासी हुकुम गिरवाल की 18 जुलाई की रात घर में घुसकर दो नकाबपोश द्वारा धारदार हथियार से 25 से अधिक वारकर हत्या कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने ग्रामीण एएसपी मयूर खंडेलवाल, नागदा सीएसी बृजेश श्रीवास्तव और थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार व साइबर सेल के साथ अन्य पुलिस कर्मियों की टीम बनाकर मामले की जांच-पड़ताल की गई। इस केस की गुत्थियां सुलझाने और कड़ियां जोड़ने में पुलिस को आठ दिन लग गए। पुलिस ने मृतक की पत्नी की कॉल डिटेल खंगाली तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं, जिसमें पता चला कि महिला का प्रेमी ही मर्डर का मास्टरमाइंड है।
विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक की दो पत्नियां हैं। एक रतलाम की रहने वाली है तथा दूसरी बदनावर की है, जिसे वह भगाकर लाया था। आरोपी मनीष पाटीदार भी बदनावर के रूपाखेड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी के मृतक हुकुम की बदनावर निवासी पत्नी आरती के साथ अवैध संबंध थे। मृतक हुकुम को शक हो गया था कि उसकी पत्नी आरती रात में किसी से मोबाइल पर चैटिंग करती है। पति अब उनके बीच बाधा बनने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Ujjain Crime News: Lover Killed Woman Husband Attended Funeral Next Morning to Avoid Suspicion
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
किसी को शक न हो इसीलिए अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल
पूछताछ और जांच में पुलिस को पता चला कि मनीष और मृतक की पत्नी आरती के बीच लगातार बातचीत होती थी। पुलिस ने शक के आधार पर मनीष को हिरासत लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मनीष ने बताया कि उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर हुकुम की हत्या की थी। हत्या के बाद दोनों बाइक से फरार हो गए थे। मनीष ने खुद को निर्दोष दिखाने के लिए हत्या के अगले दिन मृतक के परिजनों के साथ शोक व्यक्त करने के अलावा अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था। पुलिस की पूछताछ में आरती ने बताया कि हत्या वाली रात वह कमरे में ही मौजूद थी। इस दौरान चेहरे नकाब पहनकर आए दो हमलावरोंं ने उसके चेहरे को कंबल से ढक दिया था, जिससे कारण वह हमलावरों को पहचान नहीं सकी थी।
 

हत्याकांड को अंजाम देने के पहले की थी रेकी
उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मृतक हुकुम की पत्नी आरती से आरोपी मनीष लंबे समय से लगातार फोन पर बातचीत करता था। दोनों के बीच घंटों तक बातें होती थीं। जब इस बात का आरती के पति हुकुम को पता चला तो उन दोनों में काफी विवाद हुआ था। इसके बाद प्रेमी मनीष ने अपने दोस्त प्रदीप के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिश रच डाली। मनीष उसकी हत्या की ताक में था। हत्या से आठ दिन पहले उसने बिरलाग्राम आकर पूरी तरह से रेकी भी की थी ताकि कि अगर वह हमला करने आता है तो कहां से आना है व कैसे भागना है यह देखा जा सके। हत्या के बाद रात में ही वह प्रेमिका के मायके पक्ष का बनकर दुख और हमदर्दी जताने के लिए मृतक के घर और थाने भी आ गया था, ताकि पुलिस को उस पर शक न हो। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि हत्या के खुलासे में तकनीकी सबूतों का भी अहम रोल रहा। मृतक की पत्नी भी शक के घेरे में है। इस हत्याकांड में क्या उसने मनीष का साथ दिया या वह भी इस साजिश में शामिल थी, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed