फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain car of a family returning after seeing Mahakal Lok overturned one died

Ujjain: महाकाल लोक का दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार पलटी, एक की मौत, 10 से अधिक घायल

Sat, 17 Dec 2022 12:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Dec 2022 12:18 PM IST
सार


मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकाल लोक का दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार पलट गई। हादसे में एक की मौत और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Ujjain car of a family returning after seeing Mahakal Lok overturned one died
सड़क हादसे में एक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में महाकाल का दर्शन कर नागदा के पास स्थित ग्राम बनबनी लौट रहा एक परिवार शुक्रवार रात सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मक्सी के ग्राम जमालपुरा का रहने वाला है। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्हेल टीआइ अशोक शर्मा ने बताया, घटना शुक्रवार देर रात मालीखेड़ा फंटे की है। बनबनी का राजपूत परिवार गाड़ी क्रमांक एमपी 09 एलक्यू 0007 से महाकाल लोक दर्शन करने आया था। वापसी में उज्जैन-नागदा स्टेट हाइवे पर एक बाइक चालक को बचाने के चक्कर में इनकी कार पलट गई। हादसे में मक्सी निवासी हरि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उन्हेल भेजा गया। यहां से हालत गंभीर होने पर उज्जैन जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें चार बच्चे, आठ महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। हरि सिंह ग्राम बनबना में मेहमान के रूप में आया था। हादसे में घायल तीन लोगों को उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा...
श्रद्धालुओं से भरी कार उन्हेल के पास मालीखेड़ा फंटे पर एक बाइक सवार को बचाने में असुंतलित हुई गाड़ी पलटी खा गई और सड़क से नीचे उतरते हुए पलट गई, जिससे वहां चीख पुकार मच गई। यात्रियों में महिला पुरुष के साथ साथ बच्चे भी शामिल थे। घटना की जानकारी मिलते ही आम लोगों ने घायलो की मदद की और सभी उज्जैन अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed