फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Bolero collided with artisans coming to carve stones in Mahakal temple, eight people injured

Ujjain: महाकाल मंदिर में पत्थर तराशने आ रहे कारीगरों की बोलेरो टकराई, आठ लोग घायल

Thu, 09 May 2024 04:55 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 May 2024 04:55 PM IST
सार

महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य में काम करने उज्जैन आ रहे कारीगरों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इसमें आठ लोग घायल हुए हैं, दो की हालत खराब बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Ujjain: Bolero collided with artisans coming to carve stones in Mahakal temple, eight people injured
सड़क हादसे में घायल हुए कारीगर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के आठ कारीगर बोलेरो में सवार होकर उज्जैन के महाकाल मंदिर में पत्थर तराशने का काम करने आ रहे थे। आज सुबह उनका वाहन आगर रोड पर ग्राम पाट के समीप अज्ञात वाहन से टकरा गया। दुर्घटना में वाहन में सवार सभी आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि राजस्थान के करोली में रहने वाले प्रदीप, सीताराम, बाबूलाल, अतरा, अजय, मुकेश, जितेन्द्र और माखन पत्थर तराशने का काम करते हैं और सभी महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य में काम करने के लिए उज्जैन आ रहे थे। गुरुवार सुबह बोलेरो सवार सभी लोग पाट के समीप से गुजर रहे थे। इस दौरान उनके वाहन की भिड़ंत अज्ञात वाहन से हो गई। दुर्घटना में बोलेरो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया। इधर मौके पर जाम की स्थिति बन गई और सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आई और घायलों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल लेकर आए। यहां सभी को भर्ती कर लिया गया। सीताराम और प्रदीप की हालत गंभीर है जिन्हें उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि लोगों से पता चला है कि टक्कर मारने वाला कंटेनर है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed