फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Another new record made in the month of Shravan, Rs 200 crore deposited in Baba Mahakal's bank account

Ujjain Mahakal: श्रावण मास में बना एक और नया रिकॉर्ड, बाबा महाकाल के बैंक खाते में जमा हुए 200 करोड़ रुपये

Thu, 10 Aug 2023 07:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Aug 2023 07:30 AM IST
सार

Ujjain Mahakal: सावन मास में बड़ी संख्या में बाबा महाकाल के भक्त मंदिर में दर्शन करने आ रहे हैं, जिसका असर बाबा महाकाल के खजाने में भी दिखाई दे रहा है। बाबा महाकाल के बैंक खातों में जमा एफडी अब 200 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
Ujjain: Another new record made in the month of Shravan, Rs 200 crore deposited in Baba Mahakal's bank account
महाकाल मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में इस वर्ष श्रावण मास में कई नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। चार जुलाई से शुरू हुए श्रावण मास से अब तक बाबा महाकाल का खजाना बढ़कर 200 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इस वर्ष दो अधिकमास होने की वजह से दो श्रावण हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बाबा महाकाल के खजाने में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर के दरबार में श्री महाकाल महालोक बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। श्रावण मास मे एक करोड़ श्रद्धालुओं के उज्जैन आने से बाबा महाकाल के खजाने में भी बढ़ोतरी हुई है। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के पास 40 करोड़ की एफडी थी, जो कि अब बढ़कर 200 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। हर महीने मंदिर की दानपेटी खोली जाती है। 
विज्ञापन


लाखों भक्तों ने किए भस्मारती के दर्शन
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन के लिए भक्तों का सतत आगमन हो रहा है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति श्रद्धालुओं को कम समय में भगवान के सुखद, सरल दर्शन करवा रही है। बाबा महाकाल के भक्त रात 2:00 बजे से भस्मारती के दर्शन करने के लिए कतार लगा लेते हैं। हर सावन सोमवार को बाबा महाकाल के पट रात 2:30 बजे खुल जाते हैं, वहीं, सोमवार को छोड़कर बाकी दिनों में तीन बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं। भस्मारती शुरू होने से लेकर सुबह सात बजे तक भक्तों को बाबा महाकाल की चलित भस्मारती के दर्शन मिलते है। अब तक लगभग 8 लाख 89 हज़ार 226 भक्तों ने महाकालेश्वर भगवान की भस्मारती के दर्शन किए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed