फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: 17 prisoners of Central Jail will be released on Independence Day

Ujjain: स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय जेल के 17 कैदियों को मिलेगी रिहाई; घर छोड़ने जाएगा जेल प्रशासन

Sun, 13 Aug 2023 03:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 13 Aug 2023 03:44 PM IST
सार

यदि किसी कैदी को लेने उनके घर से कोई परिजन नहीं आता है तो ऐसी स्थिति में इस बार जेल पुलिस स्वयं कैदी को घर तक छोड़ने जाएगी।

विज्ञापन
Ujjain: 17 prisoners of Central Jail will be released on Independence Day
केंद्रीय जेल उज्जैन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में हत्या, लूट, डकैती जैसे जघन्य अपराधों में सजा काट रहे 17 कैदियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सजा में छूट देकर जेल से रिहा किया जाएगा। इसमें उज्जैन जिले के पांच कैदी शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार जेल प्रशासन रिहा होने वाले कैदियों को फूल माला पहनाकर सम्मान के साथ उनके घर तक छोड़ने जाएगी।

विज्ञापन


केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन द्वारा प्रदेश की जेलों में विभिन्ना मामलों में सजा काट रहे कैदियों को अच्छे आचरण व रिकार्ड को देखते हुए सजा में माफी देते हुए रिहाई दी जाती है। माफी अधिकतम छह साल तक की हो सकती है। इस साल केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में बंद 16 पुरुष और एक महिला कैदी की सजा माफ की जा रही है। इनमें हत्या के मामले में सश्रम आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों की संख्या अधिक है। 
विज्ञापन


साहू ने बताया कि कैदी 10 साल से अधिक की सजा काट चुके हैं। इनका रिकार्ड देखते हुए सजा माफी की अनुशंसा जेल प्रशासन ने शासन से की थी। इसके बाद 17 कैदियों की सजा माफ करने के आदेश जारी किए गए हैं। रिहा होने वाले कैदियों को मंगलवार 15 अगस्त के दिन सुबह सम्मान के साथ जेल से छोड़ा जाएगा। यदि किसी कैदी को लेने उनके घर से कोई परिजन नहीं आता है तो ऐसी स्थिति में इस बार जेल पुलिस स्वयं कैदी को घर तक छोड़ने जाएगी और परिजनों से पावती पर हस्ताक्षर लेगी। इनमें सबसे ज्यादा कैदी उज्जैन जिले के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिहा होने वाले कैदियों में उज्जैन के पांच, देवास के चार और रतलाम और नीमच के 3-3 कैदी हैं। इसके अलावा मंदसौर व राजगढ़ से एक-एक कैदी हैं। कुल 17 कैदियों में से दो कैदी ऐसे हैं, जिन्हें आजादी के अमृत महोत्सव में अतिरिक्त पहल के तहत रिहा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed