{"_id":"67d780c1689a12a6930a59bb","slug":"two-motorcycles-recovered-from-the-accused-arrested-in-the-case-of-robbery-the-motorcycles-were-stolen-from-here-the-accused-is-a-habitual-criminal-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2732845-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: नकबजनी के प्रकरण में गिरफ्तार युवक से दो मोटरसाइकिल बरामद, आदतन अपराधी आरोपी ने यहां की थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: नकबजनी के प्रकरण में गिरफ्तार युवक से दो मोटरसाइकिल बरामद, आदतन अपराधी आरोपी ने यहां की थी चोरी
Mon, 17 Mar 2025 11:36 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:36 AM IST
सार
उज्जैन पुलिस ने नकबजनी के आरोपी ताहिर पिता नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। आरोपी ने उज्जैन व इंदौर में वाहन चोरी करना स्वीकार किया। ताहिर पर विभिन्न थानों में चोरी, लूट और मारपीट सहित आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
नकबजनी के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से दो मोटरसाइकिल बरामद, यहां से चुराई थी मोटरसाइकिल , आरोपी
विस्तार
उज्जैन के थाना चिमनगंज पुलिस ने आज़ाद नगर क्षेत्र में डेढ़ माह पूर्व हुई नकबजनी की घटना के आरोपी ताहिर पिता नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने उज्जैन और इंदौर से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
ये भी पढ़ें- बंदूक दिखाकर गार्ड व ऑपरेटरों को शौचालय में बंधक बनाया, नौ नग कॉपर के आइसोलेटर ले गए बदमाश
बता दें कि वर्ष 2023 में जिला इंदौर के विजयनगर थाने में बुलेट मोटरसाइकिल की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 206/2023 धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा, नवंबर 2024 में गायत्री नगर निवासी ने थाना चिमनगंज में शिकायत दर्ज कराई कि खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास से हीरो कंपनी की पेशन मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 13 MJ 5377) चोरी हो गई। इस शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 820/2024 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी ताहिर से कुल 2,50,000 रुपये मूल्य की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इनमें हीरो कंपनी की पेशन मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 13 MJ 5377) और एक बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल शामिल है।
ये भी पढ़ें- पति बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव, पत्नी ने कराई एफआईआर
आदतन अपराधी है ताहिर
गिरफ्तार आरोपी ताहिर पिता नूर मोहम्मद (उम्र 21 वर्ष), निवासी मित्रनगर, विराट नगर, उज्जैन, आदतन अपराधी है। उज्जैन के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। ताहिर के खिलाफ उज्जैन के थाना चिमनगंज मंडी, थाना महाकाल और आगर मालवा में चोरी, लूट, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी सहित कुल आठ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि अन्य संभावित अपराधों का भी खुलासा किया जा सके।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन