फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Husband was forcing her to change her religion, wife filed FIR

Indore: धार्मिक पहचान छिपाकर की शादी और अब पत्नी पर डाल रहा धर्म परिवर्तन का दबाव, एफआईआर दर्ज

Mon, 17 Mar 2025 11:14 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 17 Mar 2025 11:14 AM IST
सार

जेल से छूटने के बाद जब महिला ने धर्म छुपाकर शादी करने की बात के बारे में पूछा तो इमरान ने कहा कि शादी के बाद पत्नी को भी धर्म बदलना पड़ता है। इसके बाद वह दबाव बनाने लगा। मारपीट से परेशान होकर महिला ने  विजय नगर थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
Indore: Husband was forcing her to change her religion, wife filed FIR
पुलिस ने किया केस दर्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने पहले अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर शादी की और अब वह पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहा है। उसके खिलाफ पत्नी ने पुलिस में शिकायत की है। युवक पत्नी से मारपीट भी करता था।

विज्ञापन


अपनी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले उसने मंदिर में एक युवक से शादी की थी। युवक ने उसके सामने प्रेम प्रस्ताव रखा था। शादी के बाद एक केस में वह जेल गया, तब पता चला कि पति इमरान मुस्लिम धर्म का है। उसने महिला को अपना नाम धनूराज नेगी बताया था।
विज्ञापन


इमरान के जेल से छूटने के बाद जब महिला ने धर्म छिपाकर शादी करने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि शादी के बाद पत्नी को भी धर्म बदलना पड़ता है। इसके बाद वह दबाव बनाने लगा। मारपीट से परेशान होकर महिला ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क किया और उनके साथ विजय नगर थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-गर्मी से बचने के लिए इंदौर के चौराहों पर निगम लगा रहा ग्रीन नेट, 25 से ज्यादा चौराहों पर लगाएंगे

 

मंदिर में जाकर की थी शादी
महिला और इमरान की पहचान छह साल पहले हुई थी। दोनो के बीच प्रेम हुआ और वर्ष 2020 में इमरान ने ओंकारेश्वर के दुर्गा मंदिर में जाकर शादी कर ली। इसके बाद दोनों देवास चले गए। कुछ समय बाद वह इंदौर आकर रहने लगे। जब इमरान किसी केस के मामले में जेल पहुंचा तो जमानत के दस्तावेजों को देखने पर महिला को उसका असली नाम पता चला। इसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद हो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed