फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Two accused arrested for breaking glass of vehicles in Ujjain

Ujjain: रंगदारी के लिए गाड़ियों के शीशे फोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जुलूस निकालकर लगवाई उठक-बैठक

Mon, 12 Jun 2023 06:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 12 Jun 2023 06:46 PM IST
सार

उज्जैन के थाना माधवनगर मक्सी रोड जीरो प्वाइंट पर गाड़ियों के शीशे तोड़ने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर सरेआम उठक-बैठक करवाई। रंगदारी को लेकर आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम।

विज्ञापन
Two accused arrested for breaking glass of vehicles in Ujjain
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

थाना माधव नगर क्षेत्र में रविवार रात दो लोगों ने रंगदारी को लेकर आठ वाहनों के शीशे फोड़ दिए थे। जानकारी लगते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और कुछ ही देर में आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। सोमवार सुबह पुलिस इन आरोपियों को लेकर घटनास्थल पहुंची, जहां उन्होंने आरोपियों को उठक बैठक लगवाई।

विज्ञापन


विज्ञापन



माधव नगर थाने के उपनिरीक्षक एस एस मंडलोई ने बताया कि घटना मक्सी रोड जीरो प्वाइंट की बताई जा रही है। यहां पर लक्ष्मण उर्फ लच्छू और अक्षय मरमट ने रंगदारी करते हुए लोहे के पाइप से वाहनों के कांच फोड़ना शुरू कर दिए। खास बात तो यह रही कि बदमाशों ने आने-जाने वाले वाहनों पर वार किया। घटना के वक्त वाहनों में यात्री भी बैठे हुए थे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। मंडलोई ने बताया कि इस मामले में दिलीप राठौर मैजिक संचालक की रिपोर्ट पर लक्ष्मण और अक्षय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। माधव नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर जुलूस भी निकाला और उठक बैठक भी लगवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed