फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Tunnel will be built for mahakal devotees, 24 meter long road will be constructed from Bharat Mata Mandir

Ujjain: बाबा के भक्तों के लिए बनेगी टनल, भारत माता मंदिर से महाकाल चौराहे तक 24 मीटर लंबी सड़क का होगा निर्माण

Mon, 01 May 2023 10:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 01 May 2023 10:39 AM IST
सार

कलेक्टर ने श्रद्धालुओं को दर्शन में असुविधा होने के बारे में कहा कि विस्तारीकरण के दौरान दूसरे फेस का काम चल रहा है, ऐसे में श्रावण माह को ध्यान में रखते हुए टनल का काम करना बहुत जरूरी है, जिससे श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था में बदलाव किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
Tunnel will be built for mahakal devotees, 24 meter long road will be constructed from Bharat Mata Mandir
महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बनेगी टनल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे है विस्तारीकरण कार्य के तहत महाकाल मंदिर के सामने की ओर भारत माता मंदिर से महाकाल मंदिर चौराहे तक 24 मीटर लंबी सड़क निर्माण का कार्य चार दिन में शुरू होगा। इस मार्ग निर्माण का भूमिपूजन भी होना है। कलेक्टर ने निरीक्षण कर यहां लगे अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर में देशभर के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विस्तारीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण के फेस-2 के कार्य में मंदिर के सामने की ओर अधिगृहित किए गए 11 मकानों का मुआवजा भी दिया जा चुका है। यहां 24 मीटर लंबी सड़क बनाने का कार्य शुरू हो रहा है। संभवतः चार मई को भूमिपूजन के साथ ही कार्य की शुरूआत भी हो जाएगी। रविवार को कलेक्टर ने भारत माता मंदिर से चौराहे तक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां लगी पूजन सामग्री की अस्थायी दुकानों को हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासनिक कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग से महाकाल के पालकी द्वार तक के मार्ग में गली में लगी अस्थायी दुकानों के कारण जगह नहीं मिल पाती है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि श्रावण माह के पहले टनल का काम पूरा होना है, जिसको लेकर दर्शन व्यवस्था में भी बदलाव होंगे। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने श्रद्धालुओं को दर्शन में असुविधा होने के मामले को लेकर कहा कि विस्तारीकरण के दौरान दूसरे फेस का काम चल रहा है, ऐसे में श्रावण माह को भी ध्यान में रखते हुए टनल का काम करना बहुत जरूरी है, जिससे श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था में बदलाव किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed