फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Truck Rashes into Auto: 3 Killed, 1 Injured En Route to Mahakal Darshan

MP: महाकाल दर्शन की अधूरी रह गई हसरत! ऑटो-आयशर की भीषण भिड़ंत, तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत

Fri, 08 May 2026 11:22 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 11:22 AM IST
सार

उज्जैन के इंदौर रोड स्थित पंथपिपलई के पास गुरुवार देर रात ऑटो और आयशर वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में महाकाल दर्शन के लिए इंदौर से उज्जैन आ रहे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Truck Rashes into Auto: 3 Killed, 1 Injured En Route to Mahakal Darshan
उज्जैन में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के इंदौर रोड पर पंथपिपलई के पास गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ऑटो और आयशर वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया। दुर्घटना में ऑटो में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


महाकाल दर्शन के लिए आ रहे थे युवक

नानाखेड़ा थाना पुलिस के मुताबिक मृतक युवक इंदौर के रहने वाले थे और गुरुवार रात करीब 2 बजे ऑटो क्रमांक एमपी 09 एजेड 3589 से श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने उज्जैन आ रहे थे। ऑटो में चिराग सोलंकी, विशाल रावत, गोलू उर्फ आकाश ठाकुर और चालक जितेंद्र कछवाय सवार थे।
विज्ञापन


तेज रफ्तार आयशर ने मारी टक्कर

पंथपिपलई स्थित वाटर पार्क के पास उज्जैन से इंदौर की ओर जा रहे तेज रफ्तार आयशर वाहन क्रमांक एमपी 13 जीए 6538 ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे में चिराग सोलंकी, गोलू उर्फ आकाश ठाकुर और विशाल रावत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो चालक जितेंद्र कछवाय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेब में मिले दस्तावेजों से हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान उनकी जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई। मृतकों की पहचान गोलू उर्फ आकाश पिता दीपक ठाकुर, चिराग पिता संजय सोलंकी और विशाल पिता राजकुमार रावत के रूप में हुई। तीनों इंदौर के अरण्य नगर और लसूड़िया क्षेत्र के निवासी थे। वहीं घायल चालक जितेंद्र कछवाय भी इंदौर का रहने वाला है।


ये भी पढ़ें- बरगी क्रूज हादसे का मामला अब हाईकोर्ट पहुंचा, दो याचिकाएं दायर, तीन अन्य की तैयारी

परिजन पहुंचे उज्जैन, कराया गया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन उज्जैन पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि चारों युवक महाकाल दर्शन के लिए घर से निकले थे। शुक्रवार को तीनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद परिजन शव लेकर इंदौर रवाना हो गए। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद आयशर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed