फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Troubled by Mumbai's 'actress', three members of a Ujjain family consumed poison

जहर खाते बनाया वीडियो: मुंबई की 'अभिनेत्री' से परेशान एक परिवार के तीन लोगों ने खाया जहर, जानें पूरा मामला

Fri, 23 Dec 2022 05:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 23 Dec 2022 05:02 PM IST
सार

उज्जैन में एक परिवार के जहर खाने का वीडियो सामने आया है। दो महिलाएं और एक पुरुष ने मुंबई की एक कथि अभिनेत्री से परेशान होने का कारण बताते हुए जहर खा लिया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Troubled by Mumbai's 'actress', three members of a Ujjain family consumed poison
उज्जैन के एक परिवार ने युवती से परेशान होकर जहर खा लिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक परिवार के जहर खाने का वीडियो सामने आया है। दो महिलाएं और एक पुरुष ने मुंबई की एक कथि अभिनेत्री से परेशान होने का कारण बताते हुए जहर खा लिया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर युवती भी सामने आई है और उसने शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही पांच महीने की गर्भवती करने की बात कही है। 
विज्ञापन


बता दें कि जो वीडियो सामने आया है वो उज्जैन के लोहे के पुल इलाके में रहने वाले आशी खान का है। उसके साथ में उसकी मां परवीन और पत्नी इंशा खान ने भी जहर खाया है। इनका कहना है कि मुंबई में रहकर अपने आपको अभिनेत्री बताने वाली एक युवती उन्हें लगातार परेशान कर रही है। इस कथित अभिनेत्री ने पहले भी मुंबई और उसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने में आशी खान के खिलाफ धारा 376 मे प्रकरण दर्ज करवाया था। दोनों ही बार इस अभिनेत्री ने जमानत के नाम पर हमसे लाखों रुपये वसूले थे, यह अब और रुपया चाहती है। इससे परेशान होकर ही हमने जहर खाया था। जहर खाने के बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


इधर जिस युवती पर आरोप लग रहे हैं, वह भी सामने आई है। उसने मीडिया के सामने कहा है कि आशी खान और उसके परिवार के लोग मुझ पर झूठा आरोप लगा रहे हैं, और मुझे मारने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि मुंबई और उज्जैन दोनो ही प्रकरणों मे आशी खान की जमानत मैंने ही करवाई है, क्योंकि मैं आशी से बहुत प्यार करती हूं और इसके बच्चे की मां बनने वाली हूं। मुझे यह नहीं पता था कि आशी पहले से शादीशुदा है मैं तो सिर्फ उसी के साथ रहना चाहती हूं। लेकिन जमानत होने के बाद वह मुकर गया और अब मुझे गलत साबित करने के लिए जहर खाकर झूठा ढोंग कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जहर खाने वाला आशी खान मुंबई में ओशिवारा (अंधेरी वेस्ट) में रहकर गारमेंट्स का बिजनेस करता है। वहां आरोप लगाने वाली युवती के साथ दो साल लिव इन में रहा।  युवती गुवाहाटी की रहने वाली है। अब शादी नहीं करने पर मामला सामने आया है। उस पर युवती ने अप्रैल 2022 में मुंबई पुलिस में रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। वहां से जमानत पर छूटने के बाद युवक उज्जैन आ गया था। यहां भी युवती ने उसके खिलाफ मारपीट व अभद्रता का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को ही युवक जमानत पर जेल से छूटकर आया था।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed