फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Today's Bhasma Aarti...after Panchamrit puja, Mahakaal chanted Ramai Bhasma, Jai Shri Mahakaal

Ujjain News: भस्म आरती में पंचामृत पूजन के बाद बाबा महाकाल ने रमाई भस्म, मंदिर में गूंजा जय श्री महाकाल

Sat, 18 Jan 2025 09:04 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2025 09:04 AM IST
सार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह माघ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शनिवार को बाबा महाकाल सुबह चार बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए।

विज्ञापन
Today's Bhasma Aarti...after Panchamrit puja, Mahakaal chanted Ramai Bhasma, Jai Shri Mahakaal
करें बाबा महाकाल के दर्शन।

विस्तार

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को पंचमी पर सुबह हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, वह देखता ही रह गया। भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। उसके बाद बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर "जय श्री महाकाल" की गूंज से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह माघ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शनिवार को बाबा महाकाल सुबह चार बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया।
विज्ञापन


पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का पूजन सामग्री से आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसे देखकर भक्त बाबा महाकाल के साथ श्री गणेश की भक्ति में लीन हो गए और "जय श्री महाकाल" का उद्घोष करने लगे। इसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आज की भस्म आरती...पंचामृत पूजन के बाद महाकाल ने रमाई भस्म गूंज उठा जय श्री महाकाल

 

आज की भस्म आरती...पंचामृत पूजन के बाद महाकाल ने रमाई भस्म गूंज उठा जय श्री महाकाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed