{"_id":"66c697c0ee73cc82f709edeb","slug":"today-in-bhasma-aarti-kaal-baba-mahakal-decorated-with-vaishnav-tilak-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2020642-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: नवीन मुकुट और वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दिव्य भस्म आरती के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: नवीन मुकुट और वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दिव्य भस्म आरती के दर्शन
Thu, 22 Aug 2024 07:58 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:58 AM IST
सार
गुरुवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। इस अवसर पर भगवान महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। वैष्णव तिलक और नवीन मुकुट के साथ उन्हें शृंगारित किया गया।
विज्ञापन
आज भस्म आरती मे वैष्णव तिलक लगाकर सजे कालो के काल बाबा महाकाल... श्रद्धालुओं ने किए चांदी के मु
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह तीन बजे भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि गुरुवार पर बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। इस दौरान बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार भी किया गया।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर आज सुबह 3 बजे भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर मंदिर में झारखंड के हज़ारी बाग से पधारे साहेब सोनी ने पुरोहित नवनीत शर्मा और रूपम शर्मा की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को एक नग चांदी का मुकुट मय 2 नग नाग कुंडल सहित भेट किया, जिसका कुल वजन 4007 ग्राम है। इसके अतिरिक्त उत्तरप्रदेश के मेरठ के शमनीष विज द्वारा पुरोहित आदेश शर्मा की प्रेरणा से एक नग मुकुट दान में प्राप्त हुआ, जिसका वजन 488.000 ग्राम है।

इसके बाद बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर राजसी स्वरूप में शृंगार कर उन्हें नवीन मुकुट से शृंगारित किया गया और फिर महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। आज सुबह श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और बाबा महाकाल के निराकार के सरकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।

चार किलो चांदी का मुकुट दान किया