फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Theft at former MLA Dhabhai's farm house, thieves took away car, TV, gas tank

Ujjain News: पूर्व विधायक धबाई के फॉर्म हाउस पर चोरी, कार, टीवी, गैस टंकी ले उड़े चोर

Thu, 12 Sep 2024 01:51 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:51 PM IST
सार

शांतिलाल धबाई के फार्म हाउस पर बुधवार रात चोरों ने धावा बोला। फॉर्म हाउस पर बने मकान का ताला तोड़कर कुछ सामान सहित एक कार बदमाश ले गए। खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड भी पहुंची।

विज्ञापन
Theft at former MLA Dhabhai's farm house, thieves took away car, TV, gas tank
पूर्व विधायक धबाई के फॉर्म हाउस पर चोरी, कार, टीवी, गैस टंकी ले उड़े चोर

विस्तार

उज्जैन जिले के बडनगर के समीपस्थ ग्राम जलोदिया में बुधवार की रात चोरों ने पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई के फार्म हाउस को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने फार्म हाउस पर बने मकान का ताला तोड़कर गैस टंकी, एलईडी टीवी सहित एक कार चुरा ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, साथ ही एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड ने भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई ग्राम जलोदिया स्थित अपने फार्म हाउस में निवास करते हैं। घटना की रात वे वहां मौजूद नहीं थे। इस बीच, चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर से एलईडी टीवी, दो गैस टंकी और बाहर खड़ी इंडिका कार लेकर फरार हो गए। सुबह जब धबाई पूजा करने के लिए अपने निवास पहुंचे, तो ताले टूटे देख वे हैरान रह गए। अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि टीवी और गैस टंकी गायब थीं, और बाहर खड़ी कार भी नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, एसआई सतेंद्र चौधरी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। इस घटना से पहले भी कुछ दिनों पूर्व इसी स्थान पर चोरों ने एक बाइक चोरी की थी, जो कि अब तक बरामद नहीं हो पाई है। चोरी गई कार को सुंदराबाद-बालोदा मार्ग पर देखा गया था। चोरों ने बड़े आराम से बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया और यहां रखे कुछ फल भी खा गए। हालांकि, चोरों की नजर खुले में रखे नगदी और पिस्टल पर नहीं पड़ी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed