{"_id":"66cc5667d56d383165053eec","slug":"the-young-man-had-come-to-attend-gamis-programdead-body-found-this-morning-from-ingoria-bypasspolice-is-investigating-the-suspicion-of-murder-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2035328-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: गमी के कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: गमी के कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका
Tue, 27 Aug 2024 11:10 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:10 AM IST
सार
इंगोरिया थाना प्रभारी चंद्रिका यादव सहित एफएसएल अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार जिस घर में गमी का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है वहां जाकर भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
गमी के कार्यक्रम में शामिल होने आया था युवक...आज सुबह इंगोरिया बाईपास से मिली लाश.... पुलिस को
विस्तार
उज्जैन जिले के इंगोरिया-नागदा रोड पर युवक की गला रेंतकर हत्या कर दी। हत्यारे उसके शव को सड़क पर ही छोड़कर फरा हो गए। लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंगोरिया थाना पुलिस सहित एफएसएल पार्टी मौके पर पहुंची और जाच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
एसडीओपी एमएस परमार ने बताया कि इंगोरिया-नागदा रोड पर एक युवक की गर्दन कटी लाश मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
सुनेरा गांव का निकला मृतक गट्टू सिंह
जानकारी लगने पर इंगोरिया के समीप सुनेरा निवासी मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने उसकी पहचान गट्टू सिंह पिता इंदरसिंह राजपूत उम्र 45 साल के रूप में की। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह खरसौदकलां के समीप गार्डन में तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। रात को वह कार्यक्रम स्थल पर ही ठहरा था, सुबह उसकी लाश नागदा रोड पर ब्रिज के पास पड़ी मिली। एसडीओपी के अनुसार गट्टूसिंह की हत्या करने के बाद उसके शव को यहां लाकर फैंका गया है।
विज्ञापन
इंगोरिया थाना प्रभारी चंद्रिका यादव सहित एफएसएल अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार जिस घर में गमी का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है वहां जाकर भी पूछताछ की जा रही है। अभी हत्या का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।