फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Chess competition in Ujjain, Ramprakash of Ludhiana became the winner among players from 17 state

Ujjain News: उज्जैन में शतरंज स्पर्धा, 17 राज्यों के खिलाड़ियों में लुधियाना के रामप्रकाश बने विजेता

Mon, 23 Dec 2024 10:46 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 23 Dec 2024 10:46 PM IST
सार

उज्जैन में पहली बार आयोजित महाकाल इंटरनेशनल फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में लुधियाना के फिडे मास्टर रामप्रकाश चैंपियन बने। उन्होंने 20,000 रुपए और ट्रॉफी प्राप्त की। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों और रेटिंग कैटेगरी में उज्जैन के खिलाड़ियों ने भी पुरस्कार जीते। 

विज्ञापन
Ujjain News: Chess competition in Ujjain, Ramprakash of Ludhiana became the winner among players from 17 state
उज्जैन में शतरंज स्पर्धा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में पहली बार आयोजित महाकाल इंटरनेशनल फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में लुधियाना के फिडे मास्टर रामप्रकाश ने चैंपियन का खिताब जीता। उन्होंने रोहतक के ग्रैंड मास्टर हिमांशु शर्मा को ड्रॉ पर रोककर पहला स्थान हासिल किया। रामप्रकाश को 20,000 रुपए और ट्रॉफी दी गई। दूसरे स्थान पर हिमांशु शर्मा रहे, जिन्हें 15,000 रुपए और ट्रॉफी मिली, जबकि तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ के हिमल गुसैन रहे। पुरस्कारों की कुल राशि 1,25,000 रुपए थी।

विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में देशभर से 7 से 75 साल तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख नाम ग्रैंड मास्टर हिमांशु शर्मा, इंटरनेशनल मास्टर हिमल गुसैन, और फिडे मास्टर रामप्रकाश थे। स्पर्धा में उज्जैन के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। खासतौर पर 7 साल से लेकर विभिन्न आयु वर्गों और रेटिंग कैटेगरी में प्रतियोगिता में कई उज्जैन के खिलाड़ियों ने पुरस्कार प्राप्त किए।
विज्ञापन


स्पर्धा का आयोजन उज्जयिनी जिला शतरंज संघ द्वारा अखिल भारतीय शतरंज महासंघ और एमपी चैस एडहॉक कमेटी के तत्वावधान में किया गया था। समारोह में शतरंज के बड़े नामों के अलावा अन्य खेल संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। टूर्नामेंट के दौरान विजेताओं को सम्मानित किया गया और भविष्य में इसी तरह के आयोजन जारी रखने का आश्वासन दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed