{"_id":"6750135d703cf3d3290f0081","slug":"the-shepherd-had-opened-fire-on-the-villager-thinking-he-was-a-sheep-thief-the-police-arrested-two-youths-from-the-camp-in-the-case-of-murder-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2381602-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: भेड़ चोर समझकर गड़रिए ने ग्रामीण को मारी गोली, पुलिस ने हत्या के मामले में दो युवकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: भेड़ चोर समझकर गड़रिए ने ग्रामीण को मारी गोली, पुलिस ने हत्या के मामले में दो युवकों को पकड़ा
Wed, 04 Dec 2024 03:37 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 03:37 PM IST
सार
उज्जैन जिले के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में युवक की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने युवक को चोर समझकर गोली मार दी थी और उसके मामा को मारपीट कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
उज्जैन जिले के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के सारीबारी गांव के खेत में हुई दशरथ नामक ग्रामीण की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गडरिए ने भेड़ चोर समझकर दशरथ पर गोली चला दी थी और उसके साथ मौजूद मामा के सिर पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस इस मामले में एक और आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सारीबारी गांव के खेत से पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद की थी, जिसकी पहचान बदनावर निवासी दशरथ पिता नारायण (30) के रूप में हुई थी। दशरथ अपने मामा के साथ कार्तिक मेला देखकर बदनावर स्थित अपने घर लौट रहा था। रास्ते में सारीबारी के पास वह शौच के लिए रुका था, जबकि उसका मामा कमल सड़क किनारे गाड़ी लेकर खड़ा था। इसी दौरान वहां मौजूद गडरिए ने उसे भेड़ चोर समझकर गोली मार दी और साथियों ने सड़क किनारे खड़े उसके मामा को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों का पता लगा लिया। पुलिस ने पहले हत्या के आरोपी सुरेश पिता बापू निवासी सोडंग को डेरे पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने दो साथियों संतोष निवासी सोडंग और राजस्थान निवासी एक अन्य युवक के साथ मिलकर दशरथ को गोली मार दी थी और उसके मामा पर हमला किया था। पुलिस ने आरोपी संतोष पिता बापू और सुरेश पिता बापू निवासी ग्राम सोढंग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, गाली-गलौज और हत्या के प्रयास जैसी धाराओं में अपराध दर्ज है।
विज्ञापन
