फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The husband came with friends and snatched the 3 year old child and ran away

Ujjain News: दोस्तों के साथ आया पति तीन साल का बच्चा छीनकर भागा, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, अपहरण केस दर्ज

Sun, 22 Sep 2024 11:59 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2024 11:59 AM IST
सार

टीआई हितेश पाटिल ने बताया घटना शनिवार शाम की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत उसके तीनों दोस्तों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बच्चे को बरामद कर मां को लौटा दिया गया है।

विज्ञापन
The husband came with friends and snatched the 3 year old child and ran away
दोस्तों के साथ आया और 3 साल का बच्चा छीन कर भाग गया पति.... पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर पत

विस्तार

उज्जैन जिले की चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र स्थित अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी में राजगढ़ का युवक अपनी पत्नी की गोद से तीन साल के बच्चे छीनकर ले गया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाना चिमनगंज मंडी में की। पुलिस ने राजगढ़ पहुंचकर युवक को पकड़ा और बच्चे को वापस लेकर आई। पुलिस ने महिला के पति और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


टीआई हितेश पाटिल ने बताया घटना शनिवार शाम की है। अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी में अपने भाई के घर रूकी हुई ज्योति वर्मा ने थाने पहुंचकर शिकायत की कि राजगढ़ से उसका पति गोविंद वर्मा अपने तीन दोस्तों के साथ उसके मायके पहुंचा था। कुछ देर पहले ही वह उसके तीन साल के बेटे को उससे छीनकर ले गया। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले पति से विवाद होने के बाद से वह अपने मायके में रूकी हुई है। महिला के बयान लेने के बाद पुलिस रात्रि में ही राजगढ़ के लिए रवाना हो गई। राजगढ़ जाकर पुलिस ने बच्चे को पिता के कब्जे से मुक्त कराया रविवार सुबह बच्चे को सकुशल वापस उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने बताया महिला के पति सहित तीनों दोस्तों के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed