फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain first procession of month of Agahan will be on Monday Shri Chandramouliswara will go on city tour

Ujjain News: अगहन महीने की पहली सवारी सोमवार को, श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में निकलेंगे नगर भ्रमण पर

Sun, 17 Nov 2024 03:58 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 17 Nov 2024 03:58 PM IST
सार

मार्गशीर्ष यानी अगहन महीने की पहली सवारी कल यानी सोमवार को निकलेगी। श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

विज्ञापन
Ujjain first procession of month of Agahan will be on Monday Shri Chandramouliswara will go on city tour
अगहन महीने की पहली सवारी सोमवार को - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर से भगवान श्री महाकालेश्वर की मार्गशीर्ष महीने की पहली और कार्तिक मार्गशीर्ष (अगहन) महीने की तीसरी सवारी सोमवार 18 नवंबर को शाम चार बजे निकलेगी। सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित सभामंडप में भगवान श्री महाकालेश्वर के चन्द्रमौलेश्वर स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन किया जाएगा।

विज्ञापन


पूजन उपरांत भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर रजत पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। पालकी को मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा भगवान को सलामी (गॉड ऑफ ऑनर) दिया जाएगा।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि सवारी परंपरानुसार एवं पूर्ण गरिमामय तरीके से निकाली जाएगी। सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। वहां क्षिप्रा के जल से भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का अभिषेक उपरांत सवारी रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार, होते हुए पुन: श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। सवारी में आगे तोपची, कडाबीन, पुलिस बैण्ड घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान नगरवासियों को बाबा के आगमन की सूचना देते चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed