फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Mahakal's first procession of Kartik month took place with great pomp in the city

Ujjain News: नगर में धूमधाम से निकली कार्तिक माह की पहली सवारी, मनमहेश स्वरूप में बाबा महाकाल ने दिए दर्शन

Mon, 04 Nov 2024 05:54 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 05:54 PM IST
सार

श्रावण और भाद्रपद माह की तरह कार्तिक माह की भी पहली सवारी भगवान महाकालेश्वर की राजसी ठाट-बाट के साथ निकाली गई। महाकालेश्वर मंदिर से निकलकर भगवान ने श्री मनमहेश रूप में नगर भ्रमण किया, जिसमें पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल भी शामिल रहे।

विज्ञापन
Ujjain News: Mahakal's first procession of Kartik month took place with great pomp in the city
नगर में धूमधाम से निकली कार्तिक माह की पहली सवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावण-भाद्रपद माह की तरह श्री महाकालेश्वर भगवान जी की कार्तिक माह की पहली सवारी सोमवार को सभामंडप में सायं 4 बजे विधिवत पूजन-अर्चन के बाद राजसी ठाट-बाट के साथ निकाली गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि भगवान श्री महाकालेश्वर श्री मनमहेश के रूप में अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले।
विज्ञापन

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी में पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान आदि के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर से गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार कहारवाड़ी होते हुए रामघाट क्षिप्रातट पहुंची। वहां मां क्षिप्रा के जल से पूजन-अर्चन पश्चात भगवान महाकाल की सवारी रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोड की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार होते हुए पुन: महाकाल मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 



यह सवारियां निकलेगी
इसी क्रम में परंपरानुसार श्री महाकालेश्वर भगवान की कार्तिक एवं अगहन (मार्गशीर्ष) माह में निकलने वाली श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारियां क्रमशः द्वितीय सवारी 11 नवंबर, तृतीय सवारी 18 नवंबर तथा शाही सवारी 25 नवंबर 2024 को निकाली जाएगी। हरिहर मिलन की सवारी रविवार 14 नवंबर 2024 को निकाली जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed