{"_id":"6577ef8b0837a2d6920175f8","slug":"the-family-who-had-come-to-visit-mahakal-was-made-a-victim-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: रामघाट पर सक्रिय बदमाश गिरोह, महाकाल दर्शन करने आए परिवार को बनाया शिकार, पुलिस तक पहुंचा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: रामघाट पर सक्रिय बदमाश गिरोह, महाकाल दर्शन करने आए परिवार को बनाया शिकार, पुलिस तक पहुंचा आवेदन
Tue, 12 Dec 2023 10:58 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:58 AM IST
सार
Ujjain: महाकाल दर्शन करने आये इंदौर के परिवार को रामघाट पर बदमाशों ने वारदात का शिकार बना लिया। बदमाशों ने परिवार के एक सदस्य से मारपीट भी की। घायल होने पर उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय शिकायती आवेदन लेकर जांच का आश्वासन दे दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर डीआरपी लाइन में रहने वाली महिला पुलिसकर्मी के पिता शंकरलाल राठौर चार पहिया वाहन में परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने आये थे। शाम को दर्शन करने के बाद परिवार कार्तिक मेला देखने पहुंचा, जहां से रामघाट पर आया। परिवार के सदस्य सोने चले गये। शंकरलाल गाड़ी में बैठकर खाना खा रहे थे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
इसी दौरान तीन बदमाश आये और उन्हें गाड़ी से उतारने के बाद मारपीट शुरू कर दी। शंकरलाल कुछ समझ पाते बदमाश उनका मोबाइल लूटकर भाग निकले। घटना के बाद वह महाकाल थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, जहां पुलिस 2 घंटे तक टालमटौल करती रही, उसके बाद आवेदन लेकर जांच का आश्वासन दे दिया। शंकरलाल को मारपीट में चोंट लगने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रामघाट, महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ आये दिन ऐसी वारदात होती है, लेकिन बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की शिकायत पर पुलिस गंभीरता नहीं दिखाती है।
विज्ञापन
