{"_id":"66979b7ddb77610a79072865","slug":"the-drug-addict-created-such-a-ruckus-while-being-taken-to-the-de-addiction-center-he-got-so-injured-that-he-died-in-the-hospital-know-what-is-the-matter-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1900103-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: नशेड़ी ने मचाया हंगामा, नशा मुक्ति केंद्र ले जाते समय ऐसा घायल हुआ कि अस्पताल में हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: नशेड़ी ने मचाया हंगामा, नशा मुक्ति केंद्र ले जाते समय ऐसा घायल हुआ कि अस्पताल में हो गई मौत
Wed, 17 Jul 2024 05:11 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
नशेड़ी ने नशा मुक्ति केंद्र ले जाते समय मचाया हंगामा
उज्जैन जिले के तराना के समीप ग्राम में रहने वाले नशेड़ी युवक ने घर में जमकर हंगामा किया। जिस पर परिजनों ने नशामुक्ति केन्द्र को सूचना दी। तड़के वहां के कर्मचारी युवक को वाहन में लेकर आ रहे थे। इस दौरान उसने उनके साथ भी मारपीट की और झूमाझटकी में युवक घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों के आरोप लगाने पर मृतक के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि तराना के समीप ग्राम आलूखेड़ी में रहने श्रवण पिता फतेहसिंह आंजना (25) आदतन नशेड़ी है। नशे की हालत में बीती रात उसने अपने घर में हंगामा मचाया। इस पर उसके भाई अरुण और संदीप ने इंदौर रोड पर ग्राम रामवासा स्थित नशामुक्ति केन्द्र में सूचना दी। सूचना के बाद नशा मुक्ति केन्द्र से पांच लोग वाहन से गांव पहुंचे और नशेड़ी श्रवण को वाहन में बैठाकर केन्द्र ले जा रहे थे। इस दौरान श्रवण ने वाहन में उपद्रव मचाना शुरू कर दिया और कर्मचारियों से मारपीट करने लगा। कर्मचारियों के साथ झूमाझटकी के दौरान श्रवण घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में केन्द्र के कर्मचारी पीयूष, राजेन्द्र, नंदू और शहजाद खान ने बताया कि रास्ते में घायल उनके साथ मारपीट करने लगा था। इस दौरान झूमाझटकी में वह घायल हुआ है। उपचार के दौरान सुबह श्रवण की मौत हो गई। सूचना के बाद उसके परिवार के लोग उज्जैन आ गए थे। मृतक के भाई अरुण ने आरोप लगाया कि उसके भाई के साथ मारपीट की गई तथा चोट के निशान उसके शरीर पर दिख रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया। वैसे शार्ट पीएम की रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण सामने आएंगे।
निजी अस्पताल में हुई मौत
बताया जाता है कि आज सुबह श्रवण के परिजनों को नशा मुक्ति केंद्र के लोगों ने फोन लगाया और बताया कि श्रवण पाटीदार हॉस्पिटल में है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। नशा मुक्ति केंद्र के लोगों द्वारा ऐसी बात कहे जाने पर पहले तो श्रवण के परिजनों को भरोसा नहीं हुआ। बाद में जब अस्पताल पहुंचे तो यहां उन्होंने श्रवण की लाश देखी। इसके बाद में उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए और नशा मुक्ति केंद्र के लोगों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर की पैनल ने किया पोस्टमार्टम, FSL टीम भी आई
बताया जाता है कि यह मामला काफी गंभीर था, क्योंकि श्रवण के शरीर पर जहां मारपीट के निशान दिखाई दे रहे थे वहीं परिजन भी नशा मुक्ति केंद्र के लोगों पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। इसी बात पर एफएसएल टीम को यहां पर बुलाया गया। साथ ही डॉक्टरों की पैनल से श्रवण का पोस्टमार्टम करवाया गया।