फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The data of land records and observatory differ on Monday's rain in ujjain

Ujjain: सोमवार की बारिश पर भू अभिलेख और वेधशाला के आंकड़े अलग-अलग, कोई बता रहा 5 इंच तो कोई…

Wed, 25 Sep 2024 12:52 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 25 Sep 2024 12:52 PM IST
सार

Ujjain: कलेक्टर कार्यालय भूअभिलेख शाखा ने सोमवार को उज्जैन तहसील में हुई बारिश का आंकड़ा 125 मिमी यानी की 5 इंच बताया है। जबकि जीवाजीराव वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान करीब 2.5 इंच बारिश हुई है।

विज्ञापन
The data of land records and observatory differ on Monday's rain in ujjain
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के नागरिकों को यह जानकर अचंभा होगा कि कलेक्टर कार्यालय भूअभिलेख शाखा ने सोमवार को उज्जैन तहसील में हुई बारिश का आंकड़ा 125 मिमी यानी की 5 इंच बताया है, जबकि जीवाजीराव वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान करीब 2.5 इंच बारिश हुई है। ऐसे में कलेक्टर कार्यालय में बैठे अधिकारी कर्मचारियों से आंकड़े जारी करने में इतनी बड़ी भूल कैसे हो गई। इस भूल के साथ ही सवाल उनके बारिश का आंकड़ा मापने के यंत्रों पर भी उठने लगा है।
विज्ञापन


ऐसा मानवीय भूल के तहत हुआ है अथवा किसी अन्य कारणों से यह तो वही जानें, लेकिन इस तरह के आंकड़े जारी करना भूअभिलेख शाखा की अस्मिता पर सवाल खड़ा करता है। मंगलवार को भूअभिलेख शाखा द्वारा पिछले 24 घंटे के जारी आंकड़ों के अनुसार उज्जैन जिले में औसत 19.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसमें उज्जैन तहसील में 125 मिमी, घट्टिया में 17, बडनगर में 25, महिदपुर में 3 और तराना तहसील में 4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। एक जून से लेकर आज दिनांक तक उज्जैन जिले में औसत 765.6 मिमी वर्षा हो चुकी है।
विज्ञापन


आखिरकार इतनी बड़ी गलती का दोषी कौन है जोकि भूअभिलेख शाखा की खिल्ली उड़वा रहा है। ज्ञात रहे कि 5 इंच बारिश होने का मतलब पूरे शहर में बाढ़ की स्थिति पैदा होना है। इतनी भारी बारिश में तो गली मोहल्लों में नाव चलाने की नौबत आ जाती। जब की जीवाजीराव वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमवार की शाम 60 मिमी, ढाई इंच बारिश हुई है। सोमवार को उज्जैन में कुल बारिश 831 मिमी हुई, वहीं मंगलवार को यह 891 मिमी दर्ज की गई। इस तरह से 24 घंटे में कुल 60 मिमी बारिश शहर में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed