फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain car driver crushed scooter rider in such way that he died he kept writhing in pain on road 15 minutes

Ujjain News: कार चालक ने स्कूटी वाले को ऐसा रौंदा की चली गई जान, 15 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा

Tue, 05 Nov 2024 11:24 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2024 11:24 AM IST
सार

उज्जैन में एक कार चालक ने स्कूटी चालक को ऐसा रौंदा की उसकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक सड़क पर 15 मिनट तक तड़पता रहा और फिर अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Ujjain car driver crushed scooter rider in such way that he died he kept writhing in pain on road 15 minutes
थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में फ्रीगंज ओवरब्रिज के नीचे हनुमान पेट्रोल के सामने कार चालक ने स्कूटी से जा रहे शिक्षा विभाग के क्लर्क को रौंद दिया। हादसे के बाद पंद्रह मिनट तक घायल अवस्था में वह सड़क पर पड़े रहे। इसके बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया आदर्श विक्रम नगर के रहने वाले 51 वर्षीय संजय पिता चतुर्भुज आचार्य देवास शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर सेवारत थे। वे महर्षि गौतम समाज के संस्थापक ट्रस्टी भी थे। आचार्य उदूर्पुरा में आयोजित समाज के अन्नकूट कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात 9 बजे वहां से अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर के लिए निकले थे। फ्रीगंज ब्रिज के पास स्थित हनुमान पेट्रोल पंप के सामने से गुजरते समय उन्होंने आगे चल रही कार को ओवरटेक किया। इसी दौरान पीछे से कार ने जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से आचार्य उछलकर जमीन पर गिर गए। उनके सिर व शरीर में गंभीर चोंट आई। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। इधर लोगों ने कार को घेर लिया और चालक सहित कार को देवासगेट थाने पहुंचाया। कार चालक सत्यप्रकाश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी कार क्रमांक एमपी-13 जेडपी-3587 को जब्त कर थाने पर खड़ा कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर यह बात सामने आई थी कि स्कूटी सवार क्लर्क को बस ने टक्कर मारी है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में बस से टक्कर की पुष्टि नहीं हुई है। टीआई बल्लू मंडलोई ने बताया कि स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कार क्षतिग्रस्त हुई है। घटना स्थल पर बस की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रहे हैं। स्कूटी सवार को कार ने टक्कर मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को डंपर ने रौंदा, मौत
उज्जैन में साहिबखेड़ी के समीप बाइक सवार युवक को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।


पुलिस ने बताया ग्राम झिरनिया निवासी जितेंद्र पिता कैलाश उम्र 20 साल को भाइदूज मनाने के लिए शाजापुर निवासी अपनी बहन के घर गया था। शाम के समय वह अपनी बाइक से घर के लिए वापस लौट रहा था। इसी दौरान रात के समय साहिबखेड़ी और गुनई खालसा के बीच डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और गंभीर घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed