फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sunflower oil worth Rs 33 lakh, which was to reach Maharashtra from Nepal

Ujjain News: नेपाल से महाराष्ट्र पहुंचना था 33 लाख का सनफ्लॉवर तेल उज्जैन पहुंचते ही हुआ गायब, जानिए मामला

Thu, 06 Feb 2025 08:30 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2025 08:30 PM IST
सार

महाराष्ट्र के तेल व्यापारी जतिन के 33 लाख रुपये के सनफ्लावर तेल को ट्रक ड्राइवर और मालिक ने उज्जैन में अन्य व्यापारी को बेच दिया। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर कुछ माल बरामद किया। मामला बिहार के रक्सौल थाने में दर्ज है, जहां पुलिस जांच जारी है। 

विज्ञापन
Sunflower oil worth Rs 33 lakh, which was to reach Maharashtra from Nepal
नेपाल से महाराष्ट्र पहुंचना था 33 लाख का सनफ्लावर तेल उज्जैन पहुंचते ही हुआ गायब, व्यापारी ने श - फोटो : credit

विस्तार

महाराष्ट्र के तेल व्यापारी के साथ ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक ने धोखाधड़ी करते हुए लगभग 33 लाख रुपये के माल को व्यापारी को न पहुंचाते हुए उज्जैन में अन्य किसी व्यापारी को बेच दिया था। मामले की जानकारी लगने पर व्यापारी उज्जैन पहुंचा और उज्जैन पुलिस को इस पूरे मामले में शिकायत की। इसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए हीरा मिल से सनफ्लावर तेल के पाउच जब्त किए। 
विज्ञापन


पूरा मामला महाराष्ट्र के भिवंडी में रहने वाले तेल व्यवसायी जतिन का है। इसने नेपाल से सनफ्लावर के राजहंस कंपनी के 3000 तेल के पाउच मंगवाए थे। यह माल नेपाल से बिहार होते हुए महाराष्ट्र के भिवंडी जाना था, लेकिन उसके पहले ही ट्रक ड्राइवर और उसके मालिक ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए 35 लाख के माल को उज्जैन के अन्य किसी व्यापारी को बेच दिया। धोखाधड़ी की जानकारी जब व्यापारी जतिन को लगी तो वह उज्जैन पहुंचा और उज्जैन पुलिस को इस मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

व्यापारी जतिन का कहना है कि उज्जैन के थाना खाराकुंआ क्षेत्र के किसी व्यापारी को ट्रक मालिक और ड्राइवर ने मिलकर माल को बेच दिया है इसके कुछ बॉक्स भी व्यापारी के यहां से पुलिस ने बरामद किए हैं। व्यापारी ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द उसका पूरा माल बरामद करवाकर उसे सौंपें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव ने बताया कि ट्रक मालिक और ड्राइवर के खिलाफ बिहार में प्रकरण दर्ज हुआ है। बिहार पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी लेकिन उज्जैन पुलिस पीड़ित और बिहार पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है।


बिहार के थाना रक्सौल में दर्ज है प्रकरण 
बताया जाता है कि 22 जनवरी को आईसीपी गेट रक्सौल बिहार से ट्रक नंबर एमएच18बीजी 8996 को सुशील वनस्पति नेपाल की फैक्ट्री से रिफाइंड वनस्पति तेल लोड करवाकर और सारी मंजूरी के बाद 25 जनवरी को दोपहर में भिवंडी के लिए रवाना किया गया था। ट्रक में 3000 कार्टन रिफाइंड सनफ्लावर लोड था। यह ट्रक भिवंडी महाराष्ट्र नहीं पहुंचा। ड्राइवर नारायणपुरी पिता बाबू पूरी निवासी मंडला ने ट्रक मालिक व अन्य के साथ षड्यंत्र करके थाना खाराकुआं जिला उज्जैन मध्य प्रदेश में यह माल गायब कर दिया था। इस मामले में रक्सौल थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। 
 

नेपाल से महाराष्ट्र पहुंचना था 33 लाख का सनफ्लावर तेल उज्जैन पहुंचते ही हुआ गायब, व्यापारी ने श

नेपाल से महाराष्ट्र पहुंचना था 33 लाख का सनफ्लावर तेल उज्जैन पहुंचते ही हुआ गायब, व्यापारी ने श- फोटो : credit

 

नेपाल से महाराष्ट्र पहुंचना था 33 लाख का सनफ्लावर तेल उज्जैन पहुंचते ही हुआ गायब, व्यापारी ने श

नेपाल से महाराष्ट्र पहुंचना था 33 लाख का सनफ्लावर तेल उज्जैन पहुंचते ही हुआ गायब, व्यापारी ने श- फोटो : credit

 

नेपाल से महाराष्ट्र पहुंचना था 33 लाख का सनफ्लावर तेल उज्जैन पहुंचते ही हुआ गायब, व्यापारी ने श

नेपाल से महाराष्ट्र पहुंचना था 33 लाख का सनफ्लावर तेल उज्जैन पहुंचते ही हुआ गायब

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed