फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Such opposition to inter-caste marriage, father hanged his daughter alive

Ujjain News: अंतरजातीय विवाह का ऐसा विरोध, पिता ने कर डाली जिंदा बेटी की गोरनी, मुंडन करा तस्वीर पर चढ़ाया हार

Sun, 16 Mar 2025 10:05 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 16 Mar 2025 10:05 PM IST
सार

उज्जैन के खाचरोद थाना क्षेत्र में अंतरजातीय विवाह से नाराज पिता ने बेटी को मृत मानते हुए शोक पत्रिका छपवाई, गोरनी कार्यक्रम आयोजित किया और उसकी तस्वीर पर माला चढ़ाई। बेटी ने थाने में परिजनों को पहचानने से इनकार कर दिया था। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

विज्ञापन
Ujjain News: Such opposition to inter-caste marriage, father hanged his daughter alive
अंतर जाति विवाह का ऐसा विरोध - पिता ने कर डाली जिंदा बेटी की गोरनी, तस्वीर पर चढ़ाया हार, मुंडन

विस्तार

अंतरजातीय विवाह के विरोध का अनोखा मामला खाचरोद थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी के इस फैसले से नाराज होकर उसकी तस्वीर पर माला चढ़ाई, शोक पत्रिका छपवाई और गोरनी का कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फिल्म निर्माता अनिल शर्मा के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे रंजीत, बोले किसने किया करियर बर्बाद
विज्ञापन


गायब हुई बेटी ने की प्रेम विवाह
ग्राम गुड़ावन निवासी वर्दीराम गरगामा की पुत्री मेघा गरगामा कुछ दिन पहले अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने घबराकर उसकी तलाश शुरू की और खाचरोद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस जब मामले की जांच कर रही थी, तब पता चला कि मेघा कहीं लापता नहीं हुई थी बल्कि उसने अपने प्रेमी दीपक बैरागी (निवासी घिनोदा) से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में परिजनों को पहचानने से किया इनकार
मामले ने तब तूल पकड़ा जब पुलिस की मौजूदगी में मेघा ने अपने माता-पिता को पहचानने से इनकार कर दिया और प्रेमी दीपक का हाथ पकड़कर उसके साथ चली गई। चूंकि मेघा बालिग थी, इसलिए पुलिस और परिजन कोई कार्रवाई नहीं कर सके और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।


ये भी पढ़ें- बाइक से घर जा रहा किसान हार्वेस्टर मशीन से टकराया, धड़ से अलग हो गई गर्दन, हादसा देख सहम गए लोग

बेटी को मृत मानकर शोक कार्यक्रम
बेटी के इस कदम से नाराज पिता ने शोक पत्रिका छपवाई और गोरनी कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने समाजजनों को शांति भोज के लिए आमंत्रित किया, जहां मेघा की तस्वीर पर माला चढ़ाई गई, मुंडन और पिंडदान जैसे कर्मकांड भी किए गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई शोक पत्रिका
इस अनोखे विरोध की शोक पत्रिका जब लोगों के हाथ लगी तो वे चौंक गए। कई लोगों ने इस घटना को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिससे यह मामला तेजी से वायरल हो गया।

 

अंतर जाति विवाह का ऐसा विरोध -  पिता ने कर डाली जिंदा बेटी की गोरनी, तस्वीर पर चढ़ाया हार, मुंडन

मृत्यु भोज भी कराया। 

 

अंतर जाति विवाह का ऐसा विरोध -  पिता ने कर डाली जिंदा बेटी की गोरनी, तस्वीर पर चढ़ाया हार, मुंडन

शोक पत्रिका भी छपवाई

 

अंतर जाति विवाह का ऐसा विरोध -  पिता ने कर डाली जिंदा बेटी की गोरनी, तस्वीर पर चढ़ाया हार, मुंडन

पिता ने कर डाली जिंदा बेटी की गोरनी, तस्वीर पर चढ़ाया हार


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed