फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Such an angry rally in which Bangladesh was warned to improve, 20 thousand Hindus participated

Ujjain News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, 20 हजार लोगों ने किया विरोध, पुजारियों की महाकाल से प्रार्थना

Thu, 05 Dec 2024 12:09 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2024 12:09 PM IST
सार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में उज्जैन में बड़ा प्रदर्शन किया गया। भगवान महाकाल को जल अर्पित कर बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। इस प्रदर्शन में 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
Such an angry rally in which Bangladesh was warned to improve, 20 thousand Hindus participated
प्रदर्शन में शामिल हुए 20 हजार से अधिक लोग।

विस्तार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और इस्कॉन प्रमुख की गिरफ्तारी के विरोध में उज्जैन में बड़ा प्रदर्शन किया गया। बांग्लादेश के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने भगवान महाकाल को जल अर्पित कर बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। मुख्य वक्ता ने संयुक्त राष्ट्र और भारत सरकार से बांग्लादेश के दंगाइयों पर दबाव बनाने की मांग की।
विज्ञापन


उज्जैन में सर्व हिंदू समाज सामाजिक न्याय परिसर में एकत्रित हुआ। हजारों की संख्या में लोग चामुंडा माता मंदिर चौराहा, फ्रीगंज होते हुए शहीद पार्क पहुंचे। वहां सभा के बाद कलेक्टर नीरज सिंह को ज्ञापन दिया गया। रैली में करीब 20 से 25 हजार लोग शामिल हुए, जिनमें राजनीतिक पार्टियों और सकल हिंदू समाज के अलावा बड़ी संख्या में मातृशक्तियां भी मौजूद थीं। पूरी रैली में भगवा ध्वज लहराते नजर आए।
विज्ञापन


दंगाइयों पर कार्रवाई की मांग
मुख्य वक्ता माला सिंह ठाकुर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों से संपूर्ण हिंदू समाज में आक्रोश है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने और दंगाइयों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रही घटनाएं रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकाल मंदिर के पुजारियों का समर्थन
महाकाल मंदिर के पुजारियों ने भी रैली और प्रदर्शन का समर्थन करते हुए महाकाल मंदिर में बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए पूजन किया। पुजारी आशीष शर्मा ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही घटनाओं की घोर निंदा की और उज्जैन में रह रहे बांग्लादेशियों की जांच करने और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं को बंद करने की मांग की।

सकल हिंदू समाज की प्रमुख मांगें
  • भारत सरकार बांग्लादेश सरकार पर दबाव डाले ताकि अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
  • संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों के माध्यम से बांग्लादेश को जवाबदेह ठहराया जाए।
  • अत्याचारों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
 

ऐसी आक्रोश रैली जिसमे दी गई बांग्लादेश को सुधरने की चेतावनी, 20 हजार हिंदू हुए शामिल

ऐसी आक्रोश रैली जिसमे दी गई बांग्लादेश को सुधरने की चेतावनी, 20 हजार हिंदू हुए शामिल

 

ऐसी आक्रोश रैली जिसमे दी गई बांग्लादेश को सुधरने की चेतावनी, 20 हजार हिंदू हुए शामिल

ऐसी आक्रोश रैली जिसमे दी गई बांग्लादेश को सुधरने की चेतावनी, 20 हजार हिंदू हुए शामिल

 

ऐसी आक्रोश रैली जिसमे दी गई बांग्लादेश को सुधरने की चेतावनी, 20 हजार हिंदू हुए शामिल

ऐसी आक्रोश रैली जिसमे दी गई बांग्लादेश को सुधरने की चेतावनी, 20 हजार हिंदू हुए शामिल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed