फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Suspicious death of 30-year-old married woman in Ramgarh village

Ujjain News: विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, बिना सूचना अंतिम संस्कार की तैयारी, मायके वालों ने बुलाई पुलिस

Mon, 18 Aug 2025 09:35 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 18 Aug 2025 09:35 AM IST
सार

ससुराल पक्ष बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, तभी मायके वालों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष का आरोप है कि पति के अवैध संबंध के विवाद के चलते पूजा ने जहरीला पदार्थ खाया था।

विज्ञापन
Ujjain News: Suspicious death of 30-year-old married woman in Ramgarh village
पुलिस भेजकर रुकवाया अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगढ़ गांव में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों ने विवाहिता की मौत के बाद सुबह पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी। इसी दौरान महिला के मायके वालों ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान पूजा पति रामेश्वर देवड़ा (30) के रूप में हुई है। ससुराल वालों ने बताया कि उपवास के कारण पूजा का ब्लड प्रेशर बढ़ गया था, जिसके बाद उसे चैरिटेबल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पूजा के भाई ने आरोप लगाया है कि पूजा ने फोन पर जहरीला पदार्थ खाने की बात कही थी और कहा था कि उसे आकर ले जाएं। भाई जब पहुंचा तो पता चला कि देवर उसे अस्पताल ले गया था, जहां उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद देवर ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को वापस घर लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


पति पर अवैध संबंध का आरोप
मृतका के भाई ने पूजा के पति रामेश्वर देवड़ा पर अवैध संबंध का गंभीर आरोप लगाया है। भाई के अनुसार पति का किसी अन्य महिला से संबंध है। पूजा ने शाम पति को फोन किया था, लेकिन दूसरी महिला की आवाज आने पर उसने वीडियो कॉल करने को कहा जिस पर पति ने फोन बंद कर दिया। आरोप है कि इसी विवाद के चलते पूजा ने जहरीला पदार्थ खाया। हालांकि, ससुराल पक्ष का कहना है कि पूजा की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। पुलिस ने विवाहिता की मौत की जांच शुरू कर दी है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पूजा का विवाह 2022 में हुआ था और उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed